{"_id":"6258659538a238167c680e40","slug":"accident-death-firozabad-news-agr5302974140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप चालक की मौत, क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप चालक की मौत, क्लीनर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप चालक की मौत, क्लीनर घायल
- सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव रुधेमई के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आए दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/कठफोरी। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव रुधेेमई के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मैक्स जीप के चालक की मौके पर ही मौत हो गई और क्लीनर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
टूंडला थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी एटा रोड निवासी ब्रजेश उपाध्याय (40) मैक्स जीप चालक थे। बुधवार रात वह क्लीनर प्रमोद के साथ नारखी से मिर्च लेकर मध्य प्रदेश के भिंड ले जा रहा थे। अभी ये दोनों सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव रुधेमई के समीप पहुंचे थे। तभी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। ब्रजेश टायर बदल रहा था और प्रमोद वहां खड़ा था। इस बीच तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गई और प्रमोद घायल हो गया। सूचना सिरसागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल प्रमोद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां उसको भर्ती कर लिया गया। ब्रजेश की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।