फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Academy diverse semifinal won by 172 runs

विविधा एकेडमी ने 172 रन से जीता सेमीफाइनल

Sun, 20 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
Academy diverse semifinal won by 172 runs
रेलवे कंपनी बाग खेल मैदान पर चल रहे अखिल भारतीय हरी शंकर दीक्षित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जादौन राइडर अलीगढ़ और विविधा एकेडमी आगरा के मध्य पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। विविधा एकेडमी ने जादौन राइडर को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएस भारद्वाज ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आगरा की विविधा एकेडमी के कप्तान कुशवीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। टीम की तरफ से आतिशी बल्लेबाजी करते हुए तेजेंद्र सिंह ने 71, मानिक ने 28, सिद्धार्थ और देवेंद्र ने 23-23 रनों का योगदान दिया। जादौन राइडर की ओर से रिंकू ने तीन विकेट, मनोज ने दो और चेतन ने एक विकेट लिया। विविधा एकेडमी के 237 रनों के जवाब में खेलने उतरी जादौन राइडर टीम 16 ओवरों में ही मात्र 65 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम की ओर से रिंकू ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। बाकी का कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। विविधा के गेंदबाज अक्षत पांडेय ने सर्वाधिक चार, शाहरुख, मोनू और श्याम यादव ने दो-दो विकेट लिए। रेलवे की ओर से रणजी खेल रहे अक्षत पांडेय द्वारा चार विकेट लेने पर उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट आयोजक देवेंद्र दीक्षित द्वारा दिया गया। साथ ही टूंडला का गौरव होने पर सम्मानित किया गया। अंपायरिंग देवेंद्र पप्पू और संजय मेवाती ने की। स्कोरिंग प्रेम सागर ने व कॉमेंट्री नौशाद नजीर और अरविंद ने की। इस मौके पर अतुल प्रताप, संजीव दीक्षित, पिंटू दीक्षित, अजय राज दीक्षित, हेमंत चौबे, सूरज मेवाती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल आगरा-इटावा के बीच आज
दूसरा सेमीफाइनल मैच सोमवार को खेला जाएगा। मीडिया प्रभारी अमित दीक्षित ने बताया कि यह मैच चाहर एकेडमी आगरा और इटावा के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed