{"_id":"69e7c6f3ef403bcbca06e1a7","slug":"abvp-workers-create-ruckus-at-government-engineering-college-firozabad-news-c-174-1-sagr1037-158011-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
Wed, 22 Apr 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 41 राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर मौजूद विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी। संवाद
मैनपुरी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की समस्याओं पर मंगलवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में प्रदर्शन किया। छात्र ताला तोड़कर बाहर निकल आए। निदेशक ने केवल दो लोगों को अंदर आने के लिए कहा तो वे आक्रोशित हो गए। सभी सदस्यों के साथ मिलने की बात कहकर प्रदर्शन किया।
सोमवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने पानी, भोजन आदि की समस्याओं से नाराज होेकर कॉलेज में प्रदर्शन किया था। मंगलवार को जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्भय यादव, प्रांत सह संयोजक एवं मीडिया प्रभारी प्रतीक मिश्रा , नगर मंत्री शिवम सक्सेना अन्य साथियों के साथ कॉलेज पहुंचे। गेट पर उन्हें रोका गया तो कुछ सदस्य अंदर चले गए। इसके बाद गेट पर ताला लगवा दिया गया। गुस्साए छात्र ताला तोड़कर बाहर निकल आए। विद्यालय प्रशासन ने यह देखकर पुलिस बुला ली। निदेशक ने केवल दो प्रतिनिधियों को ज्ञापन के साथ अंदर आने के लिए बुलाया। लेकिन परिषद के सदस्य सभी साथियों के साथ ही अंदर जाने की जिद पर अड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उन्हें समझाया लेकिन वो सभी सदस्यों के साथ ही अंदर जाने की मांग पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक गेट बंद था और विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी गेट के बाहर खड़े थे। परिषद के पदाधिकारियों का आरोप है कि कॉलेज में पानी, भोजन और सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। देर शाम तक विद्यार्थी परिषद के कार्य कर्ता ज्ञापन देने के लिए कॉलेज के गेट पर ही जमे हुए थे।