फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   abvp,brij prant

भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ा रही विद्यार्थी परिषद : बीएल वर्मा

Mon, 28 Mar 2022 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
abvp,brij prant
भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ा रही विद्यार्थी परिषद : बीएल वर्मा
विज्ञापन

- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 62 वां प्रांतीय अधिवेशन सुहागनगरी में संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रजप्रांत का 62 वां प्रांतीय अधिवेशन सुहागनगरी में रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास,सहकारिता मंत्रालय) बीएल वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी युवाओं के बीच जाकर भारतीय संस्कृति व संस्कारों को आगे बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने में योगदान दे रहे हैं। जिससे राष्ट्र का निर्माण हो सके।
केंद्रीय मंत्री बोले, देश को आजाद होने के बाद से ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अनेकों आंदोलन किए। स्कूल,कालेज कैंपसों में सक्रिय होकर राष्ट्रवाद के पक्ष में आंदोलन किए। पर्यावरण को संरक्षित रखने की दिशा में पहल की। केंद्रीय एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष अरुण हलधर ने कहा कि बंगाल में रोंहिग्याओं के द्वारा जिस तरह से मतांतरण कराने का काम किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। इससे पूर्व पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ केंद्रीय एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष अरुण हलधर और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. भूपेंद्र सिंह व क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने भी विचार रखे। राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह, सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन, नगर विधायक मनीष असीजा, स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रभास्कर राय, महामंत्री मनोज गर्ग आदि ने भी परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अध्यक्षता मेयर नूतन राठौर एवं संचालन चंद्रजीत यादव ने किया। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार,पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता,शिवमोहन श्रोत्रिय, रमाकांत उपाध्याय,अरविंद पचौरी,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता शालू, अंकित तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
प्रो. अमित अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष, गौरी दुबे बनीं प्रदेश मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ब्रजप्रांत के अधिवेशन में परिषद की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। ब्रजप्रांत के अध्यक्ष पद पर आगरा के प्रो. अमित अग्रवाल को दोबारा चुना गया। प्रांत मंत्री एटा की गौरी दुबे चुनी गईं। डॉ. मनु प्रताप सिंह (आगरा), डॉ.राजीव यादव(बरेली), डॉ. एमएल मौर्या (बदायूं) उपाध्यक्ष चुने गए। प्रदेश सहमंत्री चंद्रजीत यादव (आगरा), प्रियंका तिवारी (आगरा), तेजेंद्र लोधी (कासगंज), रजत जैन (फिरोजाबाद), अंकित पटेल (बदायूं) को चुना गया।

नगर में निकाली गई शोभायात्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन के समापन अवसर पर नगर में विद्यार्थी परिषद की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बाईपास रोड से होते हुए कोटला चुंगी चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा में प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. अमित अग्रवाल, प्रांत मंत्री गौरी दुबे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, प्रांत संगठन मंत्री जयकरन सिंह, रमाकांत, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed