फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Abru teenager set fire to rescue

आबरू बचाने के लिए किशोरी ने लगाई आग

Tue, 31 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 31 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Abru teenager set fire to rescue
आबरू बचाने के लिए किशोरी ने लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
आबरू बचाने के लिए किशोरी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग पहुंचे तो युवक भाग निकला। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। किशोरी (15) मंगलवार सुबह घर पर अकेली थी। उसके तीनों भाई काम पर गए थे जबकि मां किसी कार्य से बाजार गई थी। तभी मोहल्ला ताड़ो वाली बगिया निवासी रहीश किशोरी के घर पहुंच गया और उसे जबरन कमरे में ले गया। किशोरी ने शोरगुल किया तो रहीश ने उसका मुंह दबा दिया। इसी बीच किशोरी ने कमरे में रखी केरोसिन अपने ऊपर डाल ली और खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे युवक के होश उड़ गए। वह भाग खड़ा हुआ। चीखपुकार मचने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उन्होंने आग पर काबू पा पुलिस को जानकारी दी। इस बीच किशोरी की मां भी पहुंच गई। तुरंत ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे गंभीर हालत में भर्ती कर लिया है। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी के साथ सीओ सिटी ओमकार यादव ने जिला अस्पताल पहुंच किशोरी से घटना की जानकारी जुटाई। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित कर दी है। रामगढ़ थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां ने की तहरीर पर रहीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


युवक की दबंगई के चलते तय किया था रिश्ता
किशोरी की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका कहना था कि आरोपी युवक काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसका घर से निकला तक दुश्वार कर दिया था। इसके चलते उन्होंने पुत्री का रिश्ता भी तय कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed