{"_id":"c2afb47819f986c2e876618de55e7393","slug":"abhishek-murder-case-revealed-three-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक हत्याकांड का खुलासा तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक हत्याकांड का खुलासा तीन गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक हत्याकांड का खुलासा करते हुए रामगढ़ पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने सवा दो किलो चरस, तीन तमंचा और घटना के दौरान प्रयोग की गई काली पल्सर को बरामद किया है। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर सैलई के समीप अभिषेक की गोली मारकर हत्या की थी।
गुरुवार रात गश्त के दौरान रामगढ़ पुलिस ने रैपुरा स्थित फूल वाली बगिया के समीप से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम सोनू पुत्र मुन्नालाल निवासी रामकिशननगर थाना उत्तर, भोला उर्फ इंद्रपाल पुत्र रमेश चंद्र निवासी नगला भाऊ थाना दक्षिण और अमान पुत्र याकूब निवासी झील की पुलिया थाना उत्तर बताया। बदमाशों ने बताया कि सात नवंबर की रात लूट का विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी बाद में अभिषेक पुत्र जय सिंह निवासी भीकनपुर थान रामगढ़ के रुप में शिनाख्त हुई थी। वारदात को अंजाम देकर वह मौके से भाग गए थे। थानाध्यक्ष रामगढ़ ने बताया कि सोनू, अमान और भोला कुछ ही मय पूर्व जेल से छूटकर आए थे। जिस काली पल्सर से वारदात को अंजाम दिया गया था वह भोला की है। जबकि सोनू के पास से एक तमंचा और सवा किलो चरस तथा अमान से एक किलो चरस सहित तमंचा और आला कतल बरामद किया गया है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।