फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   aajadi ka amrit mahotsav

आजादी का अमृत महोत्सव : घर-घर लहराएगा तिरंगा

Fri, 03 Jun 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
aajadi ka amrit mahotsav
आजादी का अमृत महोत्सव : घर-घर लहराएगा तिरंगा
विज्ञापन

11 से 17 अगस्त का समय किया निर्धारित, तीन फुट लंबा, दो फुट चौड़ा होगा झंडा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव (75 वर्ष पूर्ण होने पर) इस बार जिले के हर घर में तिरंगा झंडा लहराए जाने की तैयारी शासन की ओर से की जा रही है। इसके लिए जिले में तीन लाख 80 हजार तिरंगा झंडे को तैयार कराया जाएगा। 11 से 17 अगस्त के मध्य मकान की छतों पर तथा प्रतिष्ठान पर लगाया जाएगा।

शासन के मुख्य सचिव डीएस मिश्रा की ओर से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव के साथ ही जिला प्रशासन को जारी किए आदेश में स्पष्ट कहा है कि हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी, अर्द्ध सरकारी कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न नागरिक संगठनों के माध्यम से किया जाना है। वाणिज्यक एवं व्यवसायिक समूहों एवं संगठनों को उनकी सहभागिता एवं तिरंगा झंडा बनवाने के लिए सीएसआर संसाधनों को उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रेरित किया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम किए जाएं। झंडा निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों, टेलरों के साथ आईटीआई व वोकेशनल प्रशिक्षण केंद्रों के दक्षकारों का चयन किया जाए। नगरीय एवं ग्राम पंचायतों में लोगों का झंडा क्रय करने के लिए प्रेरित किया जाए। जिले के सभी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक, वाणिज्यक प्रतिष्ठानों के साथ रेस्टोरेंट, टोल प्लाजा पुलिस, थाना चौकी, ब्लाक के साथ परिवहन निगम की सभी बसों, निजी बसों, ट्रकों सार्वजनिक परिवहन के संसाधनों, सरकारी वाहनों पर हर घर तिरंगा के स्टीकर लगाए जाएं।
विज्ञापन

आबाद गांव - 790
गैर आबाद गांव - 17
नगरों की संख्या - 09
घरों की संख्या - 4.10 लाख
तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य - 3.20 लाख
झंडा निर्माण कराने का लक्ष्य - 3.80 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed