फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Aadhaar card making started in main post office

Firozabad News: मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाने शुरू

Thu, 28 Nov 2024 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 28 Nov 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card making started in main post office
फिरोजाबाद। मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गया। आज एक ही काउंटर संचालित किया गया। 30 नवंबर के बाद दोनों काउंटर प्रारंभ कर दिए जाएंगे। आधार कार्ड बनना प्रारंभ होने के साथ आमजन को काफी राहत मिल गई है। मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम पिछले कई दिनों से बंद चल रहा था। इसके कारण यहां आधार कार्ड बनवाने अथवा संशोधन करने के लिए आने वालों को बैरंग लौटना पड़ रहा था। डाक विभाग के डायरेक्टर शशि कुमार उत्तम के निरीक्षण के साथ मैनपुरी-फिरोजाबाद संभाग अधीक्षक आरएस शर्मा के लगातार निगरानी का परिणाम रहा कि बृहस्पतिवार को आधार कार्ड बनाने का काम एक बार फिर से प्रारंभ हो गया। कई दिनों से बंद होने के कारण आज कम संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन कराने के लिए पहुंचे। लेकिन शुक्रवार से और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आधार कार्ड बनाए जाने को एक काउंटर प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर के बाद दूसरा काउंटर प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य डाकघरों में आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed