{"_id":"bdccfef4272ffd4266cea4afaa4aefed","slug":"a-young-woman-was-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को लगी गोली
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से छूटकर लुटेरे ने यादव नगर में फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान एक युवती गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस को देख आरोपी अपने साथियों के संग फरार हो गया। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है।
शहर की पाश कालोनी यादव नगर में जमीन को लेकर जनक सिंह यादव व रामकृष्णनगर निवासी मोनू के बीच विवाद चला आ रहा है। शनिवार सुबह जनक सिंह जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे तभी मोनू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और फायरिंग कर दी। एक गोली पास के मकान की छत पर खड़ी युवती अंशु यादव पुत्री जयपाल सिंह यादव के लग गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। तुरंत ही अंशु को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। कोतवाल उत्तर का कहना है कि मोनू शातिर अपराधी है, पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में उसको जेल भेजा गया था, इसके बाद वह जमानत पर रिहा हो गया। वर्तमान में मोनू लूट और अन्य मुकदमों में वांछित चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे कि उसने शनिवार सुबह फिर से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मोनू और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।