{"_id":"68c853184fd97ec05804f8c7","slug":"a-young-man-who-went-to-dry-wet-clothes-on-the-roof-came-in-contact-with-a-high-tension-line-and-died-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-156244-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गीले कपड़े डालने छत पर सुखाने गया युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गीले कपड़े डालने छत पर सुखाने गया युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, मौत
Mon, 15 Sep 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
ढोलपुरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मोहन सिंह की मौत के बाद हंगामा करते परिजन। संव
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र के ढोलपुरा गांव में एक 27 वर्षीय युवक की छत पर कपड़े सुखाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सोमवार शाम मौत हो गई। इससे पहले 9 सितंबर को युवक के 22 वर्षीय भतीजे की करंट की चपेट में आने से ही मौत हुई थी। आक्रोशित परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग करते हुए एक घंटे तक शव को नहीं उठाने दिया। पुलिस ने समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। इधर, किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव ने भी मौके पर जाकर पीड़ित परिवार का समर्थन किया।
मोहन सिंह (27) पुत्र किशनलाल निवासी ढोलपुरा पेशे से मजदूर था। दो बच्चों और पत्नी का पालन-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार परिजन ने बताया है कि मोहन सिंह गीले कपड़े सुखाने के लिए छत पर गया था। छत के छज्जे के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ किसी तरह छू गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया और जब तक विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया और मुआवजे का आश्वासन नहीं मिला, तब तक शव को उठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात सीओ चंचल त्यागी और विद्युत निगम के एसडीओ ने परिजनों से बात की और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही परिजन शव को उठाने देने के लिए राजी हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
विपिन की मौत के बाद भी नहीं हटाई गई लाइन
मोहन के परिजन ने बताया कि हादसे में एक सप्ताह के भीतर परिवार के दो लोगों की मौत हुई है। विपिन की मौत के समय भी हंगामा करते हुए हाईटेंशन लाइन के तार बदलवाने की मांग की थी। उस वक्त विद्युत निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि सुरक्षित बंच केबिल डलवाई जाएगी। इसका काम 24 घंटे के भीतर होना तय हुआ था। मगर, अधिकारियों ने उनकी मांग को अनुसना कर दिया। इस कारण मोहन को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।
घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विद्युत निगम को तत्काल बंच केबिल डालने का आदेश दिया गया है। पीड़ित परिवार की सरकारी हरसंभव मदद की जाएगी।
- विनोद पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट