{"_id":"69065693adbb109b1e0491a4","slug":"a-young-man-riding-a-tractor-died-after-coming-under-its-wheels-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-159746-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रैक्टर सवार युवक की पहिये के नीचे आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रैक्टर सवार युवक की पहिये के नीचे आने से मौत
Sun, 02 Nov 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के कस्बा कोटला में ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की उसी ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ जाने से मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
थाना नारखी के दौलतपुर निवासी अख्तर खान (28) शनिवार सुबह थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटाहरी में ट्रैक्टर से सीमेंट डालने को गया था। सीमेंट डालने के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर पर बैठे युवक अख्तर खान को अचानक उल्टी होने लगी। इसी दौरान अचानक गड्ढा आ जाने के कारण वह तेजी से उछलकर ट्रैक्टर के आगे का पहिया उठ गया। इसके कारण उसी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है।