फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   a young man hit a tea cart In Firozabad when police stopped him he abused

आईएम डीआईजी, पीछे हट..दो मिनट में वर्दी उतरवा दूंगाः एक्सीडेंट करके पुलिस से अभद्रता करने वाला निकला बेरोजगार

Tue, 07 Feb 2023 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 10:28 PM IST
सार

घटना के दौरान पहले तो कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा देख पहले तो पुलिस की उसकी बातों सांसे टंग गई, किंतु जब उसकी भाषा शैली व हरकतें देखी तो उसे जबरन पकड़ लिया। थाने में जब नशा कुछ कम हुआ तो वह अपने आप को कासगंज का समाज कल्याण अधिकारी तो कभी बहनोई को डीआइजी बताने लगा।

विज्ञापन
a young man hit a tea cart In Firozabad when police stopped him he abused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आईएम डीआईजी, पीछे हट.... दो मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा। मंगलवार शाम एक कार चालक ने फिरोजाबाद में हाईवे किनारे चल रहे साकार हरि सत्संग के बाहर चाय की दुकान में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से कार सवार ने स्वयं को डीआईजी बताते हुए अभद्रता की। नशे की हालत में होने के कारण पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर ढाई बजे करीब की है। टुंडला के पास हाईवे किनारे आगरा के ताजगंज थाना अंतर्गत श्यामू गांव निवासी कमलेश देवी द्वारा साकार विश्व हरि का सत्संग चलव रहा था। इसी समय आगरा से फिरोजाबाद की ओर जा रही स्विफ्ट कार  चाय की दुकान में घुस गई। इससे सारा सामान नष्ट हो गया। पुलिस ने कार चला रहे युवक से थाने चलने को कहा तो वह अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन


इस पर पुलिस उसे थाने ले आई। यहां उसने पुलिसकर्मी से हाथापाई कर दी। पुलिस को उसने अपना नाम संजीव वर्मा निवासी खंदारी थाना न्यू आगरा, बताया है। पुलिस ने चाय विक्रेता कमलेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार पर लिखा था उत्तर-प्रदेश सरकार

स्वयं को डीआईजी बताने वाले युवक की कार पर उत्तर-प्रदेश सरकार लिखा है। घटना के दौरान पहले तो कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा देख पहले तो पुलिस की उसकी बातों सांसे टंग गई, किंतु जब उसकी भाषा शैली व हरकतें देखी तो उसे जबरन पकड़ लिया। थाने में जब नशा कुछ कम हुआ तो वह अपने आप को कासगंज का समाज कल्याण अधिकारी तो कभी बहनोई को डीआइजी बताने लगा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डीआईजी बताने वाला युवक बेरोजगार है। पिता समाज कल्याण विभाग से एडीओ पद से रिटायर्ड है।

पुलिस के साथ की अभद्रता 

सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि कार चालक अपने आप को डीआइजी बताते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहा था। उसने पुलिस के साथ अभद्रता भी की है। आरोपी नशे में था। उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

घटना के दौरान पहले तो कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा देख पहले तो पुलिस की उसकी बातों सांसे टंग गई, किंतु जब उसकी भाषा शैली व हरकतें देखी तो उसे जबरन पकड़ लिया। थाने में जब नशा कुछ कम हुआ तो वह अपने आप को कासगंज का समाज कल्याण अधिकारी तो कभी बहनोई को डीआइजी बताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed