{"_id":"6998a4b71c3f1dedaa0c65fe","slug":"a-womans-intestine-ruptured-during-a-sterilization-operation-at-jasrana-chc-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-168254-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जसराना सीएचसी में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की आंत फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जसराना सीएचसी में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की आंत फटी
Fri, 20 Feb 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। जसराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर नसबंदी ऑपरेशन के महिला की आंत फट गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। यहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई।
नगला पीपल निवासी 35 वर्षीय संगीता को गांव की आशा कार्यकर्ता नसबंदी ऑपरेशन के लिए ले गई थी। यहां महिला की ऑपरेशन के दौरान आंत फट गई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां प्राचार्य डा. योगेश गोयल और सीएमएस डा. नवीन जैन की मौजूदगी में उसका आपातकालीन ऑपरेशन किया गया।
मरीज की ननद सरोज ने बताया कि संगीता के छह बच्चे हैं। परिवार नियोजन के तहत नसबंदी कराने के लिए आशा कार्यकर्ता उसे अस्पताल लेकर गई थी। ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मामले की जांच की मांग की। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डा. नवीन जैन ने बताया कि महिला जसराना स्वास्थ्य केंद्र से आई थी। हमने महिला के जोखिम को देखकर इमरजेंसी में ही ऑपरेशन शुरु करा दिया है। देर रात्रि महिला का ऑपरेशन चलता रहा।
विज्ञापन
ऑपरेशन में कुछ जोखिम होते हैं। महिला को कुछ पहले से परेशानी थी। ऑपरेशन में ट्रोकार आंत में लग गया था। हमने तुरंत ही महिला को ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। जो भी घटना है, अत्यंत निराशाजनक है।
- डॉ. विमल उपाध्याय, चिकित्सा प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना