फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A vehicle caught fire on National Highway-19.

Firozabad News: नेशनल हाईवे-19 पर दौड़ते वाहन में लगी आग

Fri, 20 Feb 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 20 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A vehicle caught fire on National Highway-19.
सिक्सलेन पर शॉर्ट सर्किट से मैजिक में लगी आग। संवाद
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार दोपहर सवारियों से भरे वाहन (टाटा मैजिक) में आग लग गई। चालक की सतर्कता और त्वरित निर्णय से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शब्बीर निवासी कांशीराम कॉलोनी शिकोहाबाद अपने टाटा मैजिक वाहन में मैनपुरी चौराहे से करीब 15 सवारियां लेकर आगरा जा रहा था। दोपहर करीब 2:40 बजे वाहन नेशनल हाईवे-19 पर गांव सांती पुल के ऊपर पहुंचा ही था कि चालक ने गाड़ी से धुआं उठता देखा। चालक ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोका और पानी की बोतल से धुआं उठने वाले स्थान पर पानी डालने का प्रयास किया। साथ ही सभी सवारियों को तुरंत वाहन से बाहर निकाल दिया। कुछ ही देर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और टाटा मैजिक जलने लगी। घटना की सूचना पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस, पीआरवी और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इससे चालक की समझदारी और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed