फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A teacher riding a bicycle was crushed by a loader vehicle and died

Firozabad News: साइकिल सवार अध्यापक को लोडर वाहन ने रौंदा, मौत

Fri, 22 Aug 2025 05:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
A teacher riding a bicycle was crushed by a loader vehicle and died
सांकेतिक 
थाना जसराना के अवंतीबाईनगर में रहते थे, अतुर्रा पढ़ाने जा रहे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना (फिरोजाबाद)। साइकिल से विद्यालय में पढ़ाने जा रहे एक अध्यापक को लोडर वाहन ने पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को छोडकर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिली तो पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थाना जसराना के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी सुधाकर आबू अतुर्रा में मौजूद एक निजी विद्यालय में अध्यापन का कार्य करते थे। रोज की भांति सुधाकर साइकिल से सुबह पढ़ाने जा रहे थे। एटा शिकोहाबाद मार्ग पर नगला शादी एवं आबू अतुर्रा के बीच में एटा की तरफ से शिकोहाबाद की ओर जा रहे टाटा लोडर ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार अध्यापक को पीछे से रौंद दिया। टाटा लोडर के रौंदने से अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को देख चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति का शव देख पत्नी नीरज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उसे अपने साथ अपने चार वर्ष के बच्चे प्रतीक की परवरिश की चिंता सता रही है। मृतक के भाई राकेश कुमार ने टाटा लोडर के चालक अदीव निवासी पागवाडा मुरादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया हादसे में अध्यापक की मौत हो गई है। लोडर वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed