फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A short circuit caused a fire in the house, burning the contents.

Firozabad News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जला

Sun, 11 Jan 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, burning the contents.
मकान में आग लगी आग से जल सामान। संवाद - फोटो : मकान में आग लगी आग से जल सामान। संवाद
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र संतोष नगर में रविवार को शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। जिसमें काफी नुकसान हो गया। वहीं, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

संतोष नगर गली नंबर 1/3 में मनोज शर्मा के मकान में राकेश कुमार सविता किराए पर परिवार के साथ रहते है। रविवार को वह किसी कार्य से अपने भाई अजय कुमार के घर पर गए थे। उनके जाने के बाद रविवार को कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से कपड़ा, फर्नीचर का सामान, बेड जल गए। वहीं, किसी को देने को घर पर लाए 30 हजार रुपये भी आग की चपेट में आ गए। पड़ोसी तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, लोगों ने आग पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। अग्निशमन विभाग को सूचना देने से पहले ही लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पा लिया। पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि वह कारखाना में काम पर गए थे। बच्चे और पत्नी कमरा बंद करके उनके भाई अजय कुमार के घर चले गए थे। आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed