फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A shop suspended , four notices

एक दुकान निलंबित, चार को नोटिस

Sat, 24 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 24 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
 शासन के निर्देश पर जिले में खाद एवं बीज की दुकानों पर सघन छापेमारी की। उर्वरक विक्रेता दुकानों को बंद करके भाग गए। 32 दुकानों पर छापेमारी के दौरान 13 नमूने लिए, एक दुकान को निलंबित करने के साथ चार को कारण बताओ नोटिस दिया है।
विज्ञापन



खाद में मिलावट की मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए शासन ने छापेमारी के आदेश दिए थे। शासन के निर्देश पर डीएम विजय किरन आनंद ने एसडीएम एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ टीमों का गठन किया। एसडीएम शिकोहाबाद रवींद्र सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से ही दुकानों पर छापेमारी की। छापे के दौरान कई दुकानदार तो दुकानों को बंद करके भाग गए। शिकोहाबाद, सिरसागंज में कई दुकानों से नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एसडीएम जसराना अमित सिंह के साथ कसबा पाढ़म व जसराना में 11 दुकानों पर छापेमारी की गई। यहां गुप्ता खाद भंडार जसराना में काफी खामियां मिलने के कारण उसका लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


किसान बाजार पाढ़म, शाक्या खाद भंडार जसराना व एसएस इंटर प्राइजेज कसबा सिरसागंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम टूंडला श्रीराम यादव के साथ भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम डा.राकेश ने टूंडला क्षेत्र की सात दुकानों पर छापेमारी की। फीरोजाबाद तहसील क्षेत्र में एसडीएम सदर विजय सिंह के साथ भी छापामार कार्रवाई की गई। एसडीएम एवं कृषि विभाग के छापामार कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदारों ने तो अपनी दुकानों को बंद कर दिया। लक्ष्मी खाद एवं बीज भंडार फीरोजाबाद को नोटिस जारी किया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 32 दुकानों पर छापेमारी करके ही 13 नमूनों को जांच को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed