फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A one-year-old boy swallowed a toe ring while playing, it got stuck in his windpipe and barely survived.

Firozabad News: खेल-खेल में एक वर्षीय बालक ने निगल लिया बिछिया, सांस नली में फंसा, मुश्किल से बची जान

Tue, 09 Jun 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A one-year-old boy swallowed a toe ring while playing, it got stuck in his windpipe and barely survived.
सांस नली में बिछिया फंसने के बाद चिकित्सक की टीम।स्रोत: चिकित्सक। - फोटो : सांस नली में बिछिया फंसने के बाद चिकित्सक की टीम।स्रोत: चिकित्सक।
फिरोजाबाद। अभिभावकों की बच्चों के प्रति अनदेखी खतरनाक साबित हो रही है। खेल-खेल में एक वर्षीय बालक ने मुंह में बिछिया रख लिया। जो गले के अंदर जाकर सांस नली में फंस गया। जिससे उसकी सांस अटकने लगी। मासूम की बिगड़ती हालत देखकर परिजन घबरा गए। उसे ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन

जौंधरी निवासी मयंक कुमार (1 वर्ष) पुत्र बंटू घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने करीब दो सेंटीमीटर लंबी बिछिया मुंह में डाल ली। खेलते-खेलते बिछिया उसके गले से होते हुए सांस नली में पहुंचकर फंस गई। कुछ ही देर में बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी और वह बेचैन होकर रोने लगा। परिजन समझ नहीं पाए कि अचानक यह परेशानी कैसे होने लगी।
विज्ञापन

अचानक मासूम की सांस फूलने लगी तो परिजन के होश उड़ गए। बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती देख परिजन तत्काल उसे गोद में उठाकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तुरंत जांच शुरू की। जांच में पता चला कि बिछिया सांस नली में फंसी है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भानु प्रताप सिंह ने दूरबीन (एंडोस्कोपिक तकनीक) की मदद से ऑपरेशन किया। काफी सावधानी के साथ सांस नली में फंसी बिछिया को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed