{"_id":"69af121f901316295d0ef568","slug":"a-gas-pipe-leak-caused-a-fire-leaving-a-disabled-mother-and-her-son-severely-burned-firozabad-news-c-169-1-mt11005-169560-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गैस पाइप लीकेज से लग आग, दिव्यांग मां और मासूम बेटा गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गैस पाइप लीकेज से लग आग, दिव्यांग मां और मासूम बेटा गंभीर रूप से झुलसे
Tue, 10 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
गैस पाइपलाइन से जले लोग अस्पताल में उपचार कराते हुए। संवाद
- फोटो : गैस पाइपलाइन से जले लोग अस्पताल में उपचार कराते हुए। संवाद
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में सोमवार देर शाम पंचशील स्कूल के पास सैलई मोहल्ले में खाना बनाते समय गैस पाइप से हुए रिसाव से आग लग गई। चपेट में आकर एक दिव्यांग महिला और उसका 14 वर्षीय बेटा बुरी तरह झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
सैलई मोहल्ला निवासी सीमा (34) सोमवार की शाम अपने घर के कमरे में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। पास में ही उसका बेटा प्रयांशु (14) बैठा हुआ था। अचानक गैस पाइप में लीकेज के कारण पूरे कमरे में आग की लपटें फैल गईं। जब तक मां-बेटा कुछ समझ पाते, वे आग की चपेट में आ गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और झुलसी हुई मां-बेटे को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि सीमा दिव्यांग होने के बावजूद चूड़ी झलाई का काम कर बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। उसका बेटा प्रयांशु कक्षा तीन का छात्र है। इस हादसे ने परिवार के सामने संकट खड़ा कर दिया है।