फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A fire broke out in a garbage dump, burning tires of bulldozers and tankers.

Firozabad News: कूड़े के ढेर में लगी आग, बुलडोजर और टैंकरों के जले टायर

Wed, 29 Apr 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a garbage dump, burning tires of bulldozers and tankers.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
टूंडला। शहर के नगर पालिका कार्यालय के निकट मैदान में कूड़े के ढेर से उठी आग से पास खड़े पालिका के पुराने वाहनों में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, किंतु आग बुझती उससे पहले ही वाहनों के टायर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय के निकट मैदान में पालिका परिषद के पुराने बुलडोजर और वाटर टैंकर खड़े थे। मंगलवार तड़के तीन बजे अचानक वाहनों के पास पड़े कूड़े के ढेर में सुलग रही आग ने वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते जेसीबी और टैंकरों के टायरों में आग लग गई। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, किंतु आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग पर जब तक काबू पाया जाता।तब तक जेसीबी व पानी दो टैंकरों के टायर जलकर राख हो गए। फायरकर्मियों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि पालिका के वाहनों के पास फायर ब्रिगेड टीम का पहुंचना मुश्किल हो रहा था। मैदान के काफी क्षेत्र में पड़े कूड़े में आग फैलने से दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कूड़े में लगी आग से टैंकर के टायर जल गए हैं। आग को बुझा दिया गया है।
- आशुतोष त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका परिषद, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed