फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A Falooda seller was crushed by a speeding car in Sirsaganj, who died during treatment.

Firozabad News: सिरसागंज में तेज रफ्तार कार ने फालूदा विक्रेता को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Tue, 14 Apr 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
A Falooda seller was crushed by a speeding car in Sirsaganj, who died during treatment.
सांकेतिक 
सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर रविवार रात एक अनियंत्रित कार ने फालूदा विक्रेता को टक्कर मार दी। घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। फरार कार सवारों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के जनपद चित्तौड़गढ़ (ग्राम गुलाबपुरा, थाना गंगरार) निवासी राजेश रेवारी (27) सिरसागंज में फालूदा आइसक्रीम की ठेल लगाता था। महाराणा प्रताप चौक पर अपनी ठेल की सफाई कर रहा था। सिरसागंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने उसे टक्कर मार दी थी। राजेश उछलकर हाईवे पर काफी दूर जा गिरा था। पुलिस ने घायल राजेश को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल राजेश के परिजन ने उसे बेहतर इलाज के लिए राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ले जा रहे थे। रास्ते में युवक की मौत हो गई। इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई बहादुर रेवाड़ी ने कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार व चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed