फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   मोदी पीएम बने तो माया- मुलायम जाएंगे जेल

मोदी पीएम बने तो माया- मुलायम जाएंगे जेल

Tue, 15 Apr 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Tue, 15 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद/जसराना। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सपा, बसपा और कांग्रेस पर खूब बरसे। कहा मोदी को रोकने को सभी दल एकजुट हो गए हैं। मोदी पीएम बने तो घोटालों की जांच होगी। विदेशी धन वापस लाया जाएगा। घोटाले करने वाले सोनिया के दामाद वाड्रा, भ्रष्टाचार के आरोपी मुलायम, माया को जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने निषाद बाहुल्य क्षेत्र नगला चूरा एवं लोधे बहुल क्षेत्र जसराना के एलआर इंटर कालेज में सभा की। पूर्व मंत्री स्वर्गीय रघुवर दयाल वर्मा की समाधि स्थल का ताला नहीं खोले जाने पर दुख जताते हुए कहा यह मेरा नहीं बल्कि समाज का अपमान है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह उड़न खटोला से उतरने के बाद सीधे पूर्व मंत्री रघुवर दयाल वर्मा की समाधि स्थल पर गए। तालाबंद होने के कारण बाहर से पुष्प अर्पित किए। मुस्लिमों का 18 प्रतिशत आरक्षण का मामला उठाते हुए कहा कि सपा कहती तो है लेकिन देगी कहां से। क्या 54 प्रतिशत पिछड़ी जातियों का हक छीनेंगे। पिछड़ों को जागरूक होने की जरूरत है। मोदी आएंगे तो देश में गुजरात मॉडल लागू होगा। जनता से कहा कि आप केवल मतदाता न होकर अन्नदाता एवं भाग्य विधाता हैं। अपनी एवं राजू भैया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होने की बात कहते हुए कहा कि आप लोग सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन को वोट डालने जाएं। गांवों के विकास की बात करते हुए कहा सड़क, सिंचाई, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, सुरक्षा की जब तक व्यवस्था नहीं होगी तब तक प्रदेश के हालात नहीं सुधर सकते। कल्याण ने कहा सपा के चालीस से अधिक विधायक संपर्क में हैं केंद्र में सरकार बनते ही तीन माह के अंदर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने लोगों से समर्थन मांगते हुए वोट मांगे। पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर ने कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। सदर विधायक मनीष असीजा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, श्याम सिंह यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता नत्थीलाल बोहरे एवं संचालन सतीश यादव ने किया। जसराना की सभा में भाजपा नेता डा. उम्मेद सिंह, टीकम सिंह राजपूत, जगदीश भाटिया, मुनेंद्र चौहान, राजीव गुप्ता, त्रिलोकीनाथ शर्मा ने स्वागत किया। अध्यक्षता रामरतन शाक्य एवं संचालन आरडी चौहान एवं विशेष यादव ने किया।
विज्ञापन

कल्याण सभा के साथ

बसपाई भाजपा में हुए शामिल
नगला चूरा की सभा में बसपा नेता डा. बारेलाल आनंद, पूर्व सभासद अजय गुप्ता, गम्मा पंडित सहित काफी लोग भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री अशोक यादव के भाई रामेश्वर सिंह यादव ने मंच पर पहुंचकर कल्याण सिंह का स्वागत किया। इसी के साथ रामौतार गुर्जर ने भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार में उतरा हेलीकाप्टर
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हेलिकाप्टर नगला चूरा में दूसरी बार में उतरा। बताते हैं पायलट को धूल उड़ने के कारण जमीन नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed