{"_id":"5-57913","slug":"Firozabad-57913-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में खाना बनाते समय लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में खाना बनाते समय लगी आग
Firozabad
Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एका। प्राथमिक विद्यालय चिमरारी में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रसोई में खाना बनाने जा रही महिलाओं ने जैसे ही चूल्हा जलाने का प्रयास किया तभी उसमें आग लग गई।
घटनाक्रम सुबह करीब साढ़े नौ बजे का है। स्कूल प्रांगण में रसोइया का काम कर रहीं सत्यवती एवं त्रिवेणी खाना बनाने जा रही थी। जैसे ही चूल्हा जलाने का प्रयास किया तभी लीकेज हो रहे सिलेंडर में आग लग गई। महिलाएं तुरंत ही चिल्लाती हुई बाहर की ओर दौड़ीं। शिक्षामित्र बलवीर सिंह ने बच्चों को कक्षों से बाहर निकाल दिया। इसकी सूचना एसओ एका को दी। एसओ एका ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर एबीआरसी मिथिलेश व सुभाष यादव स्कूल पहुंचे। अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शिक्षामित्र ने सिलेंडर को कक्ष से बाहर निकाला और बालू से आग बुझाई। इस संबंध मे एबीआरसी मिथिलेश का कहना है कि अधिकांश स्कूलों को अग्निशमन यंत्रों का वितरण किया है। एबीएसए धर्मेंद्र कटियार का कहना है कि अन्य स्कूलों ने अग्निशमन यंत्र लाने का प्रयास किया है। बीएसए डा. जितेंद्र यादव का कहना है कि इसकी पूरी जांच की जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।