फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शहर से कसबों तक आंदोलन ही आंदोलन

शहर से कसबों तक आंदोलन ही आंदोलन

Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। गुरुवार को शहर से लेेकर कसबों तक में आंदोलन की गूंज रही। प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर तहसील, ब्लाक, विकास भवन, कलक्ट्रेट, सिंचाई खंड सभी जगह कामकाज ठप रहा। हड़ताल में शिक्षकों के शामिल होने से माहौल गरमा गया। कर्मचारियों ने शिक्षकों को साथ लेकर हाईवे जाम कर दिया। जसराना में भी रास्ता जाम किया गया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से लेकर भाजपा नेताओं तक के पुतले फुंके गए। दिल्ली रेप कांड को लेकर छात्र संगठन सड़क पर उतर आए। शिक्षण संस्थाएं बंद करा दी गईं। छात्राओं ने सुभाष तिराहे पर जाम लगा दिया और दिल्ली की मुख्यमंत्री का पुतला भी फुंका। उधर हाईकोर्ट बैंच के मुद्दे पर वकील गरजते दिखे। बैंकिंग विधेयक के विरोध में बैंकों में हड़ताल रही।
विज्ञापन


कर्मचारी और शिक्षकों ने हाईवे जाम किया, पुतले फुंके
फीरोजाबाद। सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के बैनर तले संघ के जिलाध्यक्ष शौर्य मणि देव यादव, रणबहादुर यादव, आनंद प्रकाश श्रोत्रिय के नेतृत्व में जिले भर के शिक्षक आरक्षण विरोधी नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही शिक्षकों ने दोनों ओर का हाईवे जाम कर दिया। आक्रोशित शिक्षक केंद्र की मनमोहन सरकार, सोनियां गांधी, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष डा. ध्रुव कुमार आचार्य की अध्यक्षता में सभा आयोजित की। परिषद के लटूरी सिंह ने कहा कि आरक्षण रूपी काले कानून को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जय-जय निवास शर्मा, धमेंद्र सिंह ने काव्यपाठ के माध्यम से केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, सुनील भटनागर एवं सर्वेश उपाध्याय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षिका कल्पना राजौरिया, दयाशंकर शर्मा एवं अरुण सक्सेना ने कहा भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी का विरोध करेंगे। अकबर सिंह, शाहबुद्दीन प्रमोद शर्मा एवं प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सांसद राजबब्बर का घेराव किया जाएगा। तरुण सिंह चौहान, उमाशंकर, प्रदीप पांडेय, मुसद्दक हुसैन, राजीव सक्सेना, रमेशचंद्र शुक्ल, विजय पाल सिंह, संदीप दीक्षित थे। सदर ब्लाक में दिनेश यादव, डा. चेतन बिहारी सक्सेना के नेतृत्व में तथा सदर तहसील में लेखपाल एवं कानूनगो ने भी प्रमोशन में आरक्षण का विरोध करते हुए कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन कटने की सताई चिंता
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। प्रदर्शन में शामिल कुछ शिक्षिकाओं को वेतन कटने की चिंता सता रही थी। एक शिक्षिका प्रदर्शन स्थल पर बोल पड़ी कि उसका वेतन कट गया था तो किसी नेता ने हमारी नहीं सुनी। इस पर शिक्षक संघ नेताओं ने कहा कि प्रशासन अथवा बीएसए किसी का वेतन काटेंगे तो उसे संघ के पदाधिकारी पूरी तरह से झेलने को तैयार हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

ऑडिट टीम एवं बैठक की चिंता
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। किसी विभाग में ऑडिट टीम आने के कारण कर्मचारियों को काम निपटाना पड़ रहा था वहीं कुछ विभागों में गुरुवार को होने वाली मीटिंग की चिंता सता रही थी। इसके कारण कुछ स्टाफ आवश्यक कार्य को निपटाने में जुटा था।
बैंकों में ठप रहा कामकाज, प्रदर्शन
फीरोजाबाद। बैंकिंग सुधार बिल को हड़बड़ी में पेश करने के विरोध में गुरुवार को बैंकों में कामकाज ठप रहा। कर्मचारी एवं अफसरों ने ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। अधिकारी संगठन की ओर से एचएल गौतम एवं आरडी यादव ने कहा कि इस बिल की जितनी निंदा की जाए कम है। कैलाश कुमार, मतलूब अली, शांति प्रकाश, पंकज कुमार, सगीर खान ने विरोध किया। ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के मुकेश बाबू, विनोद कुमार, शैलेंद्र शर्मा, यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के जिला सचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि बैंकिंग सुधार बिल आने के बाद बैंक निजी क्षेत्र में एवं विदेशी हाथों में चली जाएंगी। विगत दो वर्षों में अमेरिका, यूरोप में लगभग दो सौ से भी ज्यादा बैंक फेल हो चुके हैं। जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता ने हड़ताल सफल होने पर आभार व्यक्त किया। यूको बैंक के लाला बाबू वार्ष्णेय, प्रवीन जैन, राकेश अग्रवाल, अशोक जैन, एसबीआई पटियाला के बसंत मिश्रा, छोटेलाल, पीएनबी के विजय अरोरा, रमेशचंद्र, अरविंद यादव, रामप्रकाश नायक, सेंट्रल बैंक के राहुल कुमार, दिग्विजय, आशी झा, सुरेश कुमार, रामवीर सिंह, सुधीर गुप्ता, लोकेंद्र चौहान, रोशुल सचान, सत्यवीर राणा, शिवचरन, विश्वबंधु गुप्ता थे।

प्राइवेट बैंकों में रही भीड़
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। हड़ताल होने के कारण गुरुवार को प्राइवेट बैंकों में भीड़ रही। प्राइवेट बैंकों में खातों का संचालन करके जरूरी काम निपटाए। हालांकि एसबीआई चालू होने के कारण क्लीयरिंग हाउस में दिक्कत नहीं आई।
न्यायालयों में रहा कार्य का बहिष्कार
फीरोजाबाद। जसवंत आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आगरा में खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर गुरुवार को तड़के अधिवक्ता बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष किशन सिंह यादव दद्दा, महासचिव पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट, शीलेंद्र प्रताप सिंह चौहान, अजय यादव एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अधिकांश अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। यहां आने वाले मुवक्किलों को बैरंग लौटना पड़ा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन की रामकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हाईकोर्ट की खंडपीठ आगरा में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर यायालयों का कार्य बहिष्कार किया गया। तहसील कैंपस में प्रदर्शन किया। सत्यप्रकाश पिप्पल, प्रदीप यादव, ब्रह्म स्वरूप शर्मा थे।
कर्मचारियों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन
नारखी(ब्यूरो)। नारखी ब्लाक में प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में कर्मचारियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जितेंद्र यादव, राजेश धाकरे, विक्रम सिंह राना, नरेंद्रपाल सिंह, धमेंद्र शर्मा, बच्चू सिंह, दीपक शर्मा, सतीश शर्मा, राजेश श्रीवास्तव थे। इधर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन एवं नारेबाजी की गई। इसमें धर्मेंद्र यादव, गंभीर सिंह राजीव कुमार वर्मा, समीर खां, रामभरोसीलाल बघेल आदि शामिल थे।
मनमोहन, सोनिया के पुतले की निकाली अर्थी
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। तहसील एवं कलक्ट्रेट के स्टाफ ने कामकाज ठप करते हुए नारेबाजी की। कलक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, लेखपाल संघ के विजेंद्र सिंह यादव, कानूनगो के साथ ही अमीन संघ के पदाधिकारियों ने मिलकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं यूपीए के अध्यक्ष सोनिया गांधी की अर्थी निकाली गई। नगला भाऊ चौराहा को जाम करते हुए अर्थी को जलाया गया। सर्वेश उपाध्याय, शीलेंद्र शर्मा, विवेक यादव, यादव कुमार तोमर, अमीन संघ के जिलाध्यक्ष सोबरन सिंह के अलावा तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष चरन सिंह यादव एडवोकेट आदि शामिल थे।

कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार दुबे के निर्देशानुसार प्रमोशन में आरक्षण के विरोध का कार्यक्रम हड़ताल एवं आंदोलन अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। यह सूचना समिति के जिलाध्यक्ष डा. ध्रुव कुमार आचार्य ने दी है।








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed