फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   97 defaulters cut connections, seven uprooted meters

Firozabad News: 97 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, सात के उखाड़े मीटर

Sat, 17 Dec 2022 06:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
97 defaulters cut connections, seven uprooted meters
फिरोजाबाद। सिरसागंज के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने राजस्व शिविरों का औचक निरीक्षण किया। देहात क्षेत्रों में जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किए, उन 97 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। सात उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने से इन्कार कर दिया तो टीम उनके परिसर से ही मीटर उखाड़ लाई।
विज्ञापन

टीम ने 97 लोगों के कनेक्शन काटे। इन पर नौ लाख 85 हजार रुपये विद्युत बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शनों को पोल से काटकर केबलों को नीचे गिरा दिया गया। यह उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक कभी भी एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इस समय ऐसे ही उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनके कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई ग्राम मोहम्मदपुर, किठौत, बजेरा बुजुर्ग, रामनगर, सेनावली इत्यादि गांव में की गई है। टीम में अधिशासी अभियंता शंकरलाल अग्निहोत्री, उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत, अवर अभियंता दीपक सक्सेना, राहुल कुमार, स्वतंत्र यादव , देवेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed