फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   967 candidates filed nomination papers in the final stage

नामांकन के अंतिम चरण में 967 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Sat, 10 Oct 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 10 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
967 candidates filed nomination papers in the final stage
फीरोजाबाद। अंतिम चरण की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। जिला पंचायत के आठ वार्डों एवं क्षेत्र पंचायत के 192 वार्डों के लिए कुल 967 नामांकन दाखिल हुए। सपा से सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के पुत्र विजय प्रताप उर्फ छोटू उनकी पत्नी रामसखी यादव लाव लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचे। वहीं वार्ड 33 से प्रवेंद्र यादव उर्फ लला वाहनों के लंबे काफिले के साथ पहुंचे। विजेंद्र सिंह यादव ठेकेदार ने वार्ड 31 से नामांकन दाखिल किया। जिला पंचायत के आठ वार्डों के लिए 108 एवं क्षेत्र पंचायत के मदनपुर में 395 तथा शिकोहाबाद में 464 नामांकन दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में अंतिम एवं चौथे चरण में शिकोहाबाद एवं मदनपुर ब्लाक में मतदान भले ही 29 अक्तूबर को हो लेकिन नामांकन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। नामांकन की व्यवस्था को सीओ सिटी राजेश चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, महिला एसओ मिथिलेश सेंगर, एसओ मटसेना प्रदीप यादव, दक्षिण श्री प्रकाश यादव ने संभाला। नामांकन कक्ष में आरओ सर्वेशचंद्र यादव और एआरओ तपस्वीलाल मौजूद थे। प्रमुख प्रत्याशियों के जुलूस आने के दौरान प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वार्ड संख्या 33 से सपा समर्थित प्रत्याशी प्रवेंद्र यादव उर्फ लला का जुलूस पहुंचा तो उन्हें बाहर ही रोक दिया। आखिर विकलांग होने के कारण उनके समर्थक गोदी में उठाकर नामांकन कक्ष तक ले गए। वहीं वार्ड संख्या 30 से विधायक हरिओम यादव के पुत्र विजय प्रताप उर्फ छोटू तथा उनकी पत्नी रामसखी यादव ने वार्ड संख्या 29 से नामांकन दाखिल किया। उनके साथ श्यामवीर सिंह, बलवीर सिंह गुर्जर, राम हरि यादव, सोनवीर सिंह यादव, पप्पू यादव, विजय प्रकाश यादव, सत्यप्रकाश सिंह, रामखिलाड़ी वाल्मीकि आदि साथ थे। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 26 से रतीराम, हरिश्चंद्र, राजीव कुमार, सोनवीर सिंह, सुनील कुमार, सुनीता देवी एवं वार्ड संख्या 27 से आशा देवी, मीरा देवी, वार्ड संख्या 28 से रुबी यादव, प्रकाशी देवी, स्नेहलता ने दूसरा सैट दाखिल किया है। वार्ड 29 से कुमारी शिखा, बेबी, आकांक्षा, फूलमाला एवं वार्ड संख्या 30 से विजय प्रताप उर्फ छोटू, संजीव कुमार, जुगेंद्र, मुन्नालाल, रामनिवास, मौर्यश्री, वार्ड संख्या 31 से विजेंद्रपाल सिंह यादव ठेकेदार ने नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा दागश्री, जितेंद्रपाल सिंह, रमाकांत सिंह, कुमारी नंदनी यादव, सुल्तान सिंह, राजेश कुमार, वार्ड 32 से शोभा देवी ने नामांकन के दो सैट, निर्मला देवी मुन्नीदेवी, शीतला देवी तथा वार्ड संख्या 33 से प्रवेंद्र यादव उर्फ लला के अलावा बसपा समर्थित प्रत्याशी रामौतार बघेल ने नामांकन किया। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर योगेश प्रताप बघेल थे। इनके अलावा ओमवीर सिह ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच 14 एवं 15 अक्तूबर को होगी तथा नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह का आवंटन 16 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन


खूब उड़ी आचार संहिता की धज्जियां
जिला मुख्यालय पर सपा समर्थित प्रत्याशी प्रवेंद्र यादव उर्फ लला के नामांकन के दौरान आचार संहिता की धज्जियां उड़ गईं। उनके साथ एक कैमरा मैन तथा एक वीडियोग्राफर तो नामांकन कक्ष के अंदर तक पहुंच गया। इतना ही नहीं नामांकन कक्ष के अंदर वह एक-एक गतिविधि की रिकार्डिंग करते रहे। यह नजारा देखकर नामांकन कक्ष के अंदर मौजूद अधिकारी एवं स्टाफ हतप्रभ था। हालांकि आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी पुलिस अफसरों को हुई तो उन्होंने फोटोग्राफर को बुलाकर चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे तो जाने दो मौसी...
नामांकन के लिए जाने वाले प्रत्याशियों को रोकने के लिए एक महिला उप निरीक्षक डीएम कार्यालय के बाहर तैनात थे इसी दौरान एक युवक आया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। उक्त युवक महिला उप निरीक्षक से बोला कि मुझे तो जाने दो मौसी....।

हाइवे हो गया जाम...
सपा समर्थित प्रत्याशी वाहनों के लंबे काफिले के साथ नामांकन करने मुख्यालय पर पहुंचे तो हाइवे जाम हो गया था। पुलिस कर्मियों ने वाहनों को हाइवे के किनारे ही रोक लिया था। लेकिन यहां वीडियोग्राफी की कोई व्यवस्था नहीं थी।


ब्लाक मुख्यालयों पर रही गहमा-गहमी
शिकोहाबाद/सिरसागंज। शिकोहाबाद के आरओ एवं सीबीओ डा. प्रभंजन शुक्ला ने बताया कि दूसरे दिन 98 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिन 366 नामांकन दाखिल किए थे। उन्होंने कहा कि यहां 464 नामांकन दाखिल हुए हैं। वहीं मदनपुर ब्लाक में नामांकन के दूसरे दिन 140 नामांकन दाखिल हुए। एआरओ सहायक महानिरीक्षक निबंधन केपी सिंह ने बताया कि मदनपुर ब्लाक में कुल 395 नामांकन दाखिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 14 एवं 15 अक्तूबर को होगी। नाम वापसी 16 को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसके बाद प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed