{"_id":"62e6c294833f0627fa344a79","slug":"9-lakh-jewelery-stolen-by-breaking-the-lock-of-retired-army-s-deserted-house-firozabad-news-agr5419206137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी के सूने मकान का ताला तोड़ नौ लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी के सूने मकान का ताला तोड़ नौ लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
आदर्श नगर में सेवानिवृत फौजी के घर चोरी की घटना के बाद फैला पड़ा सामान।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। भाई के बेटे का जन्मदिवस कार्यक्रम में गांव गए रिटायर्ड फौजी के घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घर में रखे लगभग नौ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी रविवार दोपहर को हुई, जब पीड़ित अपने घर पहुंचा। घर का ताला टूटा देख हैरान रह गया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सिरसागंज के गांव सैरनायन निवासी ब्रजेश शर्मा रिटायर्ड फौजी हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने आदर्श नगर गली नंबर चार में मकान बना लिया था। यहां वह पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे हैं। उनके भाई नरेंद्र कुमार आरपीएफ में तैनात है। उनके बेटे आरव शर्मा का शनिवार को जन्मदिन था। ब्रजेश परिवार के साथ गांव भतीजे के जन्मदिन मनाने के लिए मकान का ताला लगा कर गए थे।
मकान को सूना देख रात में चोरों ने ताला तोड़ कर मकान में रखी अलमारी, बक्शा और ब्रीफकेश आदि को तोड़ कर उसमें रखे लगभग नौ लाख रुपये के आभूषण, और आठ हजार की नकदी चोरी कर फरार हो गए। रविवार दोपहर जब ब्रजेश परिवार के साथ घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। घर में फैले सामान को देख कर हैरान रह गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मकान में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा।