{"_id":"da583655cf337f444bc939b830f15ebf","slug":"857-nominations-for-the-post-of-head-first-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन प्रधान पद के 857 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन प्रधान पद के 857 नामांकन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण में जिले के अरांव, जसराना और हाथवंत ब्लाकों में सोमवार को नामांकन करने वालों की भीड़ रही। पहले दिन प्रधान पद के 857 नामांकन दाखिल हुए। सदस्य पदों का नामांकन करने वालों की संख्या काफी कम रही। ब्लाकों पर पुलिस प्रशासन की टीम पूरे दिन डेरा डाले रही। आज भी सुबह आठ बजे से शाम को चार बजे तक नामांकन दाखिल होंगे।
प्रधानी के चुनाव का जिले के तीन ब्लाकों में सोमवार को डंका बज गया। नामांकन दाखिल करने को प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जुलूस के रूप में ब्लाकों पर पहुंचे। पुलिस ने अंदर सिर्फ प्रत्याशी को जाने दिया। जसराना प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक पर प्रधान पद के नामांकन करने वालों की भीड़ रही। आरओ जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह के अलावा बीडीओ पीएन यादव सभी काउंटरों पर निगरानी करते रहे। सीओ जसराना के निर्देशन में पुलिस बल मुस्तैद रहा। वहीं एसडीएम भी राउंड लेते रहे। खैरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार इस बार ब्लाक में प्रधानपद का नामांकन करने वालों की सुबह से भीड़ रही। आरओ सीबीओ डा. प्रभंजन शुक्ला ने बताया कि प्रधान पद 322 नामांकन दाखिल हुए। वहीं सदस्य पद के नामांकनों की संख्या 16 रही। सिरसागंज प्रतिनिधि के अनुसार अरांव ब्लाक में सात न्याय पंचायतों के अलग-अलग काउंटर लगे थे। 54 ग्राम पंचायतों और 874 ग्राम पंचायत सदस्य पद की नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई। प्रधान पद के करहरा न्याय पंचायत में 45, भारौल में 36, माड़ई में 39, पैगू में 57, कुढ़ीना में 46, कारीखेड़ा में 37, असवाई में 38 नामांकन दाखिल हुए। ब्लाक में प्रधान पद के कुल 298 नामांकन दाखिल हुए। देर शाम तक आरओ और एआरओ नामांकनों की संख्या को एकत्रित करते रहे।
हाथ में चोट फिर भी नामांकन को पहुंची
खैरगढ़ (ब्यूरो)। हाथ में चोट लगी होने के बावजूद बिल्टीगढ़ रघोल निवासी कलावती पत्नी विजय दुर्गपाल प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंची।
दुधमुंहे बच्चे को गोद में थाम किया नामांकन
खैरगढ़ (ब्यूरो)। नगला नत्थे निवासी पिंकी पत्नी जसवंत दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंची। उसने नगला हिम्मत ग्राम पंचायत के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं जमानत की धनराशि के रसीद काटे जाने के कारण काउंटर पर लंबी-लंबी कतार लगी दिखाई दी। हंगामा होने के बाद आखिर एक काउंटर और बढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन
सड़क पर भरा था पानी
खैरगढ़(ब्यूरो)। ब्लाक की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण अधूरा होने के कारण प्रधान पद के नामांकन को दाखिल करने आने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रास्ते पर पानी भरे होने के कारण समर्थकों को उससे होकर गुजरना पड़ा।
नामांकन के बाद समर्थकों को कराया भोजन
ब्लाकों में नामांकन के बाद समर्थकों को सड़क पर ही बैठाकर भोजन कराया। कोई ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचा तो कोई मालाओं को पहने गाड़ी पर सवार होकर।