फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   760 BLO 'll knock for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए घर-घर दस्तक देंगे 760 बीएलओ

Wed, 20 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 20 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तहसील ब्लाक में बीएलओ की तैनाती का काम शुरू कर दिया गया है। मतदाता सूची की फीडिंग के साथ ही अपलोडिंग के काम के लिए एडीओ पंचायत के कार्यालय में कंप्यूटर संचालित करने वाला स्टाफ तैनात किया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही जिला प्रशासन, पंचायती राज विभाग के साथ ही निर्वाचन कार्यालय सक्रिय हो गया है। पंचायत की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए एक जून से घर-घर से सर्वे कराने के लिए बीएलओ की तैनाती का काम भी शुरू कर दिया गया है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने सभी एसडीएम को यह निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के आधार पर 1500 मतदाताओं पर एक बीएलओ को तैनात करें। इसके आधार पर ही बीएलओ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में करीब 760 बीएलओ की तैनाती की जाएगी। पहले यह संख्या इससे आधी थी। बीएलओ की तैनाती के साथ ही एडीओ पंचायत को वार्डों को भरने का प्रफार्मा बांटने के लिए सीडी निर्वाचन कार्यालय की ओर से पंचायती राज विभाग को भेजी जा रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ने कहा कि बीएलओ की तैनाती शुरू हो चुकी है। आयोग से कंप्यूटर संचालन को दो स्टाफ मिला है।
विज्ञापन



निजी चिकित्सक जनसुविधा
केंद्र पर दर्ज कराएं शिकायत
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि निजी चिकित्सकों के साथ होने वाली अभद्रता जैसी घटनाओं को लेकर शासन काफी गंभीर है। वहीं स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों के साथ अभद्रता की सूचनाएं मिलती हैं।  इसी को ध्यान में रखते हुए जन सुविधा केंद्र स्थापित किया है। इसका टेलीफोन नंबर (05612) 285144 है। इस नंबर पर दर्ज सूचनाओं को तुरंत नगर मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम,सीओ एवं थानाध्यक्ष को भेजी जाएंगी। ताकि आसामाजिक तत्वों के खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई की जा सके। इनका अनुश्रवण प्रभारी एडीएम को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट-राजकुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed