फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   752 TTSP bacame in papers

कागजाें में ही बन गईं टीटीएसपी

Thu, 22 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Thu, 22 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
टीटीएसपी घोटाले के मामले में परत दर परत जल निगम अफसरों की लापरवाही सामने आ रही है। विभाग के जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही के कारण ही घोटाले से जुड़ी फाइलें ऑफिस में न मिलकर ठेकेदारों के घरों से बरामद हो रही हैं। घोटाले में भुगतान के रिकार्ड में भी हेरा-फेरी होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सीडीओ पुन: सभी टीटीएसपी का सत्यापन कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जल निगम को कुल 752 टीटीएसपी लगवाने का लक्ष्य मिला था। जल निगम ने टीटीएसपी स्थापित करने में शुरुआत से लापरवाही बरती। विभाग की लापरवाही का आलम यह रहा कि एक सैकड़ा से अधिक टीटीएसपी की फाइलें ढूंढे नहीं मिल रहीं। सूत्रों की मानें तो जल निगम में करोड़ों का घपला उजागर होने के बाद मचे हड़कंप के बाद करीब 506 फाइलें विभाग को मिली थीं। यही नहीं करीब 117 फाइलें ठेकेदारों के घर पर मिलीं। इस तरह कुल 623 टीटीएसपी की फाइलें मिल गई हैं। डीएम के सख्त रुख के बाद भी अभी तक तकरीबन 130 टीटीएसपी से जुड़ी फाइलें ढूंढे नहीं मिल रही हैं। टीटीएसपी के भुगतान का रिकार्ड भी सही नहीं  मिला है। ऐसे में सीडीओ ने नए सिरे से टीटीएसपी का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। टीटीएसपी के सत्यापन के लिए प्रशासनिक अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


बाक्स--
टीटीएसपी में हुआ करीब 10 करोड़ का घपला
जल निगम को 752 टीटीएसपी लगाए जाने के लिए करीब 65 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई थी। एक टीटीएसपी लगाने में करीब सात से आठ लाख का खर्चा आता है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने विस्तृत जांच कराई, जिसमें 623 टीटीएसपी से जुड़ी फाइलें मिली। अभी तक 130 टीटीएसपी का ब्योरा नहीं मिला। ऐसे में करीब 10 करोड़ का घोटाला होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीटीएसपी के घोटाले के मामले में दोबारा से फाइलों को खंगाला जा रहा है। विभाग के पास 506 टीटीएसपी की फाइलें थीं। वहीं 117 टीटीएसपी की फाइलें ठेकेदारों के पास मिलीं। अभी तक करीब 130 टीटीएसपी का कोई ब्योरा नहीं मिला है। इसके लिए दोबारा से टीम को भेजा गया है। मामले की पूरी तरह से जांच होगी, जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सुजीत कुमार-सीडीओ


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed