फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   752 health workers including CMO got corona vaccine

सीएमओ सहित 752 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

Fri, 29 Jan 2021 07:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
752 health workers including CMO got corona vaccine
जिला अस्पताल में कोरोना वेक्सीन लगवाते मेडिकल कॉलेज स्टाफ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जनपद के 11 केंद्रों पर शुक्रवार को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ अपनी बारी आने पर टीका लगवाने जिला अस्पताल पहुंचीं। एक दिन में 1930 के सापेक्ष कुल 752 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण में हिस्सा लिया। एका स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे ज्यादा टीके लगवाए गए। किंतु लक्ष्य के अनुसार जिला अस्पताल सबसे आगे रहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों को सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने स्वयं टीका लगवाकर वैक्सीन सुरक्षित होने का संदेश दिया। सीएचसी एका पर 245 के सापेक्ष 133 टीके लगाए गए। इधर, सीएचसी खैरगढ़ पर 85 के सापेक्ष 37 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी जाटऊ पर भी कुल 61 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया। जबकि 125 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पीएचसी उसायनी पर 102 के सापेक्ष 43 स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने के लिए पहुंचे। टूंडला स्वास्थ्य केंद्र पर 125 के सापेक्ष सिर्फ 56 स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण कराने के लिए गए। इधर, दीदामई स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित टीकाकरण सत्र में 375 के सापेक्ष कुल 60 लोगों ने टीका लगवाया। नगला बरी स्वास्थ्य केंद्र पर 220 के सापेक्ष 87 लोग ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल में 153 के सापेक्ष 129 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

कोरोना का एक मरीज मिला
फिरोजाबाद। जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक मरीज मिला है। बेरनी सनोरा गांव की एक महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। कोरोना संक्रमण के कुल 3867 मरीज मिल चुके हैं। जनपद में कोरोना संक्रमित सक्रिय केस घटकर 13 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed