फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   75 Anganwadi centers of the district will be made models

Firozabad News: जिले के 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा मॉडल

Mon, 17 Feb 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 17 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
75 Anganwadi centers of the district will be made models
फिरोजाबाद। जिले में 75 आंगनबाड़ी केंद्र भवन मॉडल बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी मेज के साथ-साथ शौचालय,आरओ का पानी उपलब्ध होगा। करीब डेढ़ करोड़ धनराशि खर्च की जाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से ऐसे केंद्रों की सूची तलब की गई है। प्राइमरी स्कूलों की तर्ज पर ही जिले में संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को भी मॉ़डल के रूप में तैयार किया जा रहा है। जिले के 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्रथम चरण में मॉडल बनाए जाने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों पर रंग रोगन किए जाने के साथ-साथ पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों के बैठने को छोटी वाली कुर्सी के साथ मेज आदि उपलब्ध होगी। भवन की जमीन पर टाइल्स लगाने के साथ साफ सफाई की विशेष व्यवस्था होगी। बच्चों के लिए शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ बच्चों की पढ़ाई का आधुनिक सिस्टम लगाने के साथ पीने के पानी का आरओ सिस्टम लगाया जाएगा। विद्यालय के आस-पास साफ सफाई के साथ फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। ताकि आंगनबाड़ी केंद्र बाहर से भी साफ सुथरा दिखाई देना चाहिए।
विज्ञापन




जिले में 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाया जाएगा। भवनों में टाइल लगाने के साथ शौचालय,पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराने को आरओ सिस्टम सहित भोजन को थाली और पठन पाठन की सामिग्री उपलब्ध होगी। ग्राम पंचायतों की ओर से ही बजट खर्च किया जाएगा। - केशरी नंदन तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed