फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   71 district panchayats, 621 panchayat area nominations

जिला पंचायत के 71, क्षेत्र पंचायत के 621 नामांकन

Fri, 09 Oct 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 09 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
71 district panchayats, 621 panchayat area nominations
फीरोजाबाद। चतुर्थ चरण में शिकोहाबाद एवं मदनपुर क्षेत्र में होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो गई। पहले दिन जिला पंचायत के आठ वार्डों के लिए 71 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पीसीयू के पूर्व चेयरमैन सुल्तान सिंह यादव नामांकन करने तो पूर्व विधायक झाऊ लाल यादव नामांकन कराने को पहुंचे। मुख्यालय पर पूरे दिन काफी गहमा-गहमी रही।  सपा समर्थित प्रत्याशी के नारायणी देवी सोमेश के नामांकन में सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चचंल, गया प्रसाद सोमेेश समेत कई कद्दावर भी पहुंचे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित एडीएम न्यायालय कक्ष में चतुर्थ चरण के निर्वाचन अधिकारी पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव व एआरओ पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तपस्वी लाल नामांकन कक्ष में मौजूद थे। नामांकन की शुरूआत दस बजे के बाद ही हुई। दोनों ही ब्लाक सपा का गढ़ ही माने जाने के कारण यहां सत्ताधारी दल के लोग ही आपस में टकराते दिखाई देंगे। वार्ड 26 से संजय, रामराज, विमल कुमार, अनकेत, दिलीप, सुनील कुमार, शिवकांत, श्यामवीर, रमाकांत, विनोद बाबू, कविता देवी एवं मंशाराम ने तथा वार्ड संख्या 27 से सुधा, सरोज, कमलेश देवी, सरला, दीक्षा ने दो नामांकन दाखिल किए वहीं राधा, गुड्डी देवी ने भी नामांकन दाखिल किया है। वार्ड नं. 28 से प्रकाशीदेवी, सावनश्री, आशा देवी, मिथिलेश देवी, अनीता यादव, मीना धनगर, गीता यादव, रीता यादव, बबली, कल्पना, सीमा, शशि प्रभा, अनीता, शकुंतला, श्यामा देवी, कुसुम, अनीता, रूबी यादव, रीना ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नं.29 में मंजू, राधा तथा वार्ड 30 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजीव यादव मदनपुर ने भी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। वार्ड नं. 31 से पीसीयू के पूर्व चेयरमैन सुल्तान सिंह यादव ने नामांकन के दो सैट दाखिल किए। इनके अलावा शीलेष कुमार, दुर्गपाल सिंह, कौशल्या देवी, राजकुमार, विकास यादव, ब्रज मोहन, रामनरेश ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन

जिला पंचायत वार्ड नं.32 से मदनपुर ब्लाक प्रमुख नारायण देवी सोमेश ने काफी भीड़ के साथ नामांकन दाखिल किया। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, एमएलसी डा.असीम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, ग्याप्रसाद सोमेश के साथ सपा के अन्य पदाधिकारी साथ थे। इनके अलावा अर्चना देवी, शोभा, शशिप्रभा, अनीता देवी, मधु, शोभा देवी, सुधा, संगीता, सरिता देवी एवं वार्ड 33 में दुर्गपाल सिंह, मीरा देवी, पवन कुमार, सुनील कुमार, ओमशरण, सूर्यवीर, प्रशांत, रामनरेश, संतोष कुमार, अनुज कुमार, भीकम सिंह, राजीव कुमार आदि ने नामांकन दाखिल किए हैं। शिकोहाबाद ब्लाक प्रांगण में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन करने वालों की भीड़ ही रही। शिकोहाबाद ब्लाक के आरओ सीबीओ डा. प्रभंजन शुक्ला ने कहा कि यहां 366 नामांकन पहले दिन दाखिल किए गए हैं। वहीं मदनपुर ब्लाक क्षेत्र के आरओ सहायक महानिरीक्षक निबंधन केपी सिंह ने बताया कि यहां 255 ही नामांकन दाखिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया दस अक्तूबर को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed