{"_id":"68e10b35f2ac89730208afd7","slug":"64-complaints-came-before-the-dm-ssp-15-were-resolved-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-157692-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डीएम-एसएसपी के समक्ष आईं 64 शिकायतें, 15 का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डीएम-एसएसपी के समक्ष आईं 64 शिकायतें, 15 का किया निस्तारण
Sat, 04 Oct 2025 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
-संपूर्ण समाधान दिवस में दोनों अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील शिकोहाबाद संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 64 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से 15 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी श्त्रोहन वैश्य मौजूद थे। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र से जुड़े लोगों ने डीएम को अपनी शिकायतें दी। जिस पर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके निस्तारण के आदेश दिए। अनीता देवी ने शिकायत की है की उसके मकान पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम और थाना प्रभारी को मामले की जांचकर समस्या के निस्तारण के आदेश दिए।
अवनीश कुमार निवासी नगला महुआ ने शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि उसके भाई की नागपुर नांदेड़ में मृत्यु हो गई है। प्रार्थी के भाई को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि मिलनी थी, परंतु अभी तक तहसीलदार द्वारा उसे मुआवजे की राशि को प्रदान नहीं किया गया है। संजय कुमार ने नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 18 स्वामी नगर में जल निकासी की समस्या की शिकायत की।
विज्ञापन
डीएम ने अधिशासी अधिकारी से समस्या के निदान के आदेश दिए। इस दौरान समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, पंचायती राज, समाज कल्याण आदि विभागों की कुल 64 शिकायतें आईं। जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, एसडीएम विकल्प, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामबदन राम, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण तिवारी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।