फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   47 primary and three junior schools will get new buildings, government's green signal

Firozabad News: 47 प्राइमरी और तीन जूनियर विद्यालयों को मिलेंगे नए भवन, शासन की हरी झंडी

Mon, 26 Jun 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
47 primary and three junior schools will get new buildings, government's green signal
फिरोजाबाद। जिले 50 और विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सिर पर मंडराता खतरा अब टल जाएगा। क्योंकि जिले के 50 परिषदीय स्कूलों का नए सिरे से पुन: र्निर्माण होगा। इसमें 47 प्राथमिक व तीन उच्च प्राथमिक शामिल हैं। एक प्राथमिक विद्यालय को बनाने में 13.8 लाख एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए 27.78 लाख खर्च किए जाएंगे। करीब 755.95 लाख रुपये की स्वीकृति देकर शासन ने नए भवनों को बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। पिछले सत्र में इन विद्यालयों को ध्वस्त किया जा चुका है। अभी कार्यदाई संस्था का चुनाव किया जाना है।
विज्ञापन



पिछले सत्र में जर्जर हो चुके 50 विद्यालय भवनों को ध्वस्त किया गया था। साथ ही इसकी नीलामी भी कर दी गई थी। इन विद्यालयों भवनों के नए सिरे से पुन:निर्माण के लिए बेसिक शिक्षा कार्यालय स्तर पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। वहां से 50 प्राथमिक व तीन उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनों के बनाए जाने को मंजूरी मिली है। प्राथमिक विद्यालयों के पांच मीटर चौड़ाई एवं छह मीटर लंबाई वालो दो कमरे, एवं आफिस चार गुणा तीन मीटर लंबाई व चौड़ाई में तथा बरामदा दो गुणा सात मीटर बनना प्रस्तावित हुआ है। एक विद्यालय भवन पर लागत 13.81 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन में चार कमरे, एक आफिस व बरामदा होगा। इस पर 23.78 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन





- जिले में करीब 180 विद्यालय भवनों को ध्वस्तीकरण प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है। इसमें अधिकांश विद्यालय ध्वस्तीकरण हो चुके हैं। इसके बाद इसके मलबे को नीलाम कर दिया गया। अब यह भवन नए सिरे से बनेंगे, जिसे शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नए भवनों के बन जाने से विद्यार्थियों के पठन-पाठन में सहूलियत होगी। - आशीष पांडेय, बीएसए फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूलों की स्थिति एक नजर में
- जिले में जर्जर भवनों की संख्या - 180
- बीते चार साल में बने नए भवन - 90
- इस साल नए विद्यालय भवनों को मिली स्वीकृति - 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed