फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   36.86 million to become the district roads

36.86 करोड़ से बनेंगी जिले की 88 सड़कें

Wed, 10 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 10 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिले में सड़कों का शीघ्र ही जाल बिछता दिखाई देगा। 36.86 करोड़ की लागत से 255 किलोमीटर लंबी 88 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने बताया कि सांसद अक्षय यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीण जनता से जो वादे किए थे उनको पूरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। जिले की 88 सड़कें इनमें भी अधिकांश ग्रामीण अंचल को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली हैं का निर्माण कराया जा रहा है।

255 किलोमीटर से भी अधिक लंबाई वाली इन सड़कों के निर्माण पर 36.86 करोड़ रुपया खर्च होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर इन सड़कों के निर्माण की पूरी प्लानिंग कर ली गई है। इनमें 68.44 किमी लंबी सड़कों का 13 वें वित्त से नवीनीकरण कराया जाएगा। इनके ही निर्माण पर 10.43 करोड़ रुपया खर्च होगा।

13 सड़कों की 99.70 किलोमीटर लंबाई के निर्माण पर 15.82 करोड़ रुपये, राज्य सड़क निगम तथा डा. राम मनोहर लोहिया मार्ग योजना के तहत नौ मार्गों का निर्माण 4.64 किलोमीटर पर 209.72 करोड़ तथा अनुरक्षण मद से 82.15 किलोमीटर लंबी 41 सड़कों के सुधार कार्य पर 8.50 करोड़ धनराशि खर्च होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के द्वारा 150 बड़ी सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed