फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   33 crore deities are seated inside the urn: Acharya

कलश के अंदर विराजमान होते हैं 33 करोड़ देवी-देवता: आचार्य

Wed, 10 Feb 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 10 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
33 crore deities are seated inside the urn: Acharya
 कलश के अंदर 33 करोड़ देवी देवता विराजमान रहते हैं, जो भी महिला इन कलशों को सिर पर रखकर परिक्रमा करती है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं। यह बात सिंधी कालोनी में शुरू हुई श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान आचार्य दिनेश जी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा चित्त को शांति और मन को प्रसन्न करने वाली है। जो भी मनुष्य सच्चे हृदय से श्रीराम कथा सुनता है, उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इससे पूर्व उन्होंने कलश का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक शुभ कार्य से पूर्व कलश स्थापना करनी चाहिए। इससे पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। सिंधी कालोनी में श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया, जो नगर भ्रमण करने के बाद कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई। कथा वाचक आचार्य दिनेश जी ने कलशों को स्थापित कराया। यज्ञ आचार्य कृष्ण कन्हैया उपाध्याय ने सभी नगरवासियों को श्रीराम क था सुनने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed