फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   3200 applied for pharmacy and polytechnic entrance exams

Firozabad News: फार्मेसी और पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 3200 ने किया आवेदन

Sat, 16 May 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
3200 applied for pharmacy and polytechnic entrance exams
फिरोजाबाद। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, लखनऊ से संबद्ध डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 2 से 9 जून के बीच आयोजित की जाएगी। जिले से बृहस्पतिवार दोपहर तक कुल 3250 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब 300 अधिक बताई जा रही है। ऑनलाइन परीक्षा (सीबीटी मोड) प्रतिदिन तीन पालियों में कराई जाएगी।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेजों की ओर से अभियान भी चलाया गया। इसके तहत शिक्षकों ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर तकनीकी शिक्षा के महत्व, संचालित कोर्सों और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में 30 फार्मेसी और 5 पॉलीटेक्निक कॉलेज संचालित हैं। शहर से सटे राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में ग्लास एंड सिरेमिक, मेकेनिकल प्रोडेक्शन, केमिकल इंजीनियर ट्रेड में 232 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 30 अप्रैल निर्धारित थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य मूलचंद्र ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा के बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed