{"_id":"66a6a9ad0c0c4f5b6b0141a4","slug":"320-roof-top-water-harvesting-systems-will-be-built-to-increase-groundwater-level-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-130162-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए बनेंगे 320 रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए बनेंगे 320 रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
Mon, 29 Jul 2024 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में गिरते भूगर्भ जल स्तर को सही करने के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए ग्रामीण अंचल में रूप टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे। 320 स्थानों का चिह्नांकन कर लिया है। इसमें राज्य वित्त की धनराशि के साथ-साथ मनरेगा योजना से भी कार्य कराए जाएंगे। ताकि बारिश के पानी को जमीन के अंदर पहुंचाया जा सके। इसके लिए सभी नौ ब्लाकों को शामिल किया है।
जिले में भूगर्भ जल का स्तर काफी तेजी से नीचे की ओर जा रहा है।
जिले फिरोजाबाद, टूंडला, नारखी, शिकोहाबाद एवं हाथवंत ब्लाक अति दोहित श्रेणी में आते हैं। इसके साथ मदनपुर एवं जसराना क्रिटिकल और अरांव तथा एका ब्लाक सेमी क्रिटिकल श्रेणी में आते हैं। वाटर रिचार्ज से अधिक दोहन होने का परिणाम है कि जमीन के अंदर पानी का स्तर गिरता जा रहा है। यही कारण है कि शासन को भी जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्रामीण अंचल को गंगाजल की सप्लाई करने की तैयारी कर ली है। गिरते जलस्तर को ऊपर उठाने की कवायद विभाग की ओर से की जा रही है। इसके लिए मनरेगा योजना के साथ-साथ राज्य वित्त की धनराशि से ग्रामीण अंचल में ब़ड़े भवनों में रूप टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को स्थापित किए जाने की प्लानिंग की है। इसके तहत तीन करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। ताकि काफी तेजी से गिरते जलस्तर को ऊंचा उठाया जा सके।
ब्लाक रूफटॉप सिस्टम -धनराशि
अरांव -32 -31.085 लाख
एका -11 -10.685 लाख
फिरोजाबाद -72 -69.941 लाख
जसराना -64 -62.170 लाख
खैरगढ़ -01 -0.971 लाख
मदनपुर -26 -25.256 लाख
नारखी -39 -10.142 लाख
शिकोहाबाद -31 -30.113लाख
टूंडला -44 -37.885 लाख
कुल 320 -302.105 लाख
-जिले में सरकारी भवनों का चिह्नांकन कर लिया गया है। इनमें रूप टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे। ताकि जिले मेें तेजी से गिरते भूगर्भ जल स्तर को ऊंचा उठाया जा सके। इस काम को काफी तेजी से कराया जाएगा। - सुभाषचंद्र उपायुक्त मनरेगा फिरोजाबाद