फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   32 patients were being given treatment by lying on the divider, nursing home seized

32 मरीजों को डिवाइडर पर लेटाकर दिया जा रहा था उपचार, नर्सिग होम सीज

Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
32 patients were being given treatment by lying on the divider, nursing home seized
कठफोरी स्थित ओवरब्रिज के डिवाइडर पर लिटाकर मरीजों को चिकित्सक द्वारा लगाई गई ड्रिप - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कठफोरी में डेंगू व वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट अस्पताल तक फुल हो गए है। चिकित्सक द्वारा हाईवे पर बने डिवाइडर पर 32 मरीजों को लेटाकर उपचार किया जा रहा है। सोमवार को इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जांच पड़ताल करने के साथ ही नर्सिंग होम को सीज कर दिया। इसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

कस्बा कठफोरी में डॉ. अश्वनी गुप्ता नर्सिंग होम को संचालित करते है। जिस मकान में नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है उस पर कोई बोर्ड आदि नहीं लगा। सूत्रों की माने तो मकान में बने कमरों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जब जगह नहीं बची तो चिकित्सक द्वारा मरीजों को नेशनल हाईवे पर बने डिवाइडर पर लेटाकर उपचार देना शुरू कर दिया। सोमवार को करीब 32 मरीजों का उपचार डिवाइडर पर लेटाकर किया जा रहा था।
विज्ञापन

दोपहर बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी डीएम चंद्र विजय सिंह को हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अवगत कराने के साथ ही जांच के आदेश दिए। डीएम के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिरसागंज थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के अफसर और पुलिस को देख वहां मौजूद चिकित्सक और स्टाफ में हड़कंप मच गया। एसीएमओ द्वारा चिकित्सक से पूछताछ भी की गई। जांच पड़ताल के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार और डेंगू से पीड़ित मरीज को उपचार को लाने के साथ ही तीमारदार घर से मरीज को लेटाने के लिए कपड़े और चारपाई भी घर से लेकर आते थे। जिनको डिवाइडर पर बिछाकर मरीज को लेटाने के साथ ही चिकित्सक द्वारा उपचार किया जाता था।

डिवाइडर पर मरीजों को लेटाने का वीडियो वायरल हुआ था। डीएम के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी। चिकित्सक के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
डॉ. अशोक कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed