फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   30151 workers could get employment on the second day

30151 श्रमिकों को दूसरे दिन मिल सका रोजगार

Sat, 28 Aug 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
30151 workers could get employment on the second day
फिरोजाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चलाए जा रहे महाअभियान के दूसरे दिन भी लक्ष्य के अनुरूप श्रमिकों को काम नहीं दिया जा सका। शुक्रवार को जिले के 30151 मनरेगा श्रमिकों को काम दिलाया गया। यह लक्ष्य के सापेक्ष 9849 श्रमिक कम है।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनरेगा योजना का एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाकर प्रतिदिन 40 हजार मनरेगा श्रमिकों को काम दिए जाने का लक्ष्य रखा था। जिले में इसकी शुरूआत 26 अगस्त से हो सकी। पहले दिन 28 हजार के करीब श्रमिकों को काम मिला था। दूसरे दिन लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिए थे। लेकिन दूसरे दिन करीब दो हजार श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए 30151 मनरेगा मजदूरों को काम दिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार शासन में बैठक होने के कारण अधिकारी ध्यान नहीं दे पा रहे है।
विज्ञापन

इसमें अरांव में 3584,एका में 4088, फिरोजाबाद में 2135जसराना में 2760,हाथवंत में 3416, मदनपुर ब्लॉक में 3667,नारखी में 3795,शिकोहाबाद ब्लॉक में 3284 तथा टूंडला ब्लॉक 3422 श्रमिकों को काम दिया गया। दूसरे दिन भी फिरोजाबाद ब्लॉक की स्थिति नहीं सुधर सकी। फिरोजाबाद में लक्ष्य 5035 श्रमिकों को रोजगार देने का था लेकिन यहां 2900 कम श्रमिकों को काम दिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed