फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   275,000 voters decide the fate of candidates write 1004

275000 मतदाता लिखेंगे 1004 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Tue, 13 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 13 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
275,000 voters decide the fate of candidates write 1004
फीरोजाबाद। फीरोजाबाद व हाथवंत ब्लाक के पौने तीन लाख मतदाता 1004 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला खुद लिखेंगे। दोनों ब्लाकों के 223 मतदान केंद्र एवं 397 बूथों को आठ जोन, 47 सेक्टर में बांटकर अफसरों को तैनात किया है। एसडीएम एवं सीओ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में व्यवस्थाओं को संभालेंगे। मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ होकर शाम को पांच बजे तक चलेगा। प्रशासन के साथ प्रत्याशी भी अंतिम दिन मतदान की व्यवस्थाओ में ही जुटे दिखाई दिए।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद एवं एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने को पूरी तरह से प्लानिंग की। व्यवस्था यह की किसी भी मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की सूचना मिलने पर हर 15 मिनट में ही अफसरों की गाड़ियां पहुंचती रहीं। ताकि दबंग किसी भी प्रकार की मनमानी नहीं करने पाए। हाथवंत ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 11,12 एवं 13 में कुल 55 प्रत्याशी तथा क्षेत्र पंचायत के 77 वार्डो में 332 प्रत्याशी ही अपना भाग्य आजमाएंगे। हाथवंत ब्लाक में एक लाख 19 हजार 472 मतदाता हैं। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में यहां एसडीएम जसराना अमित सिंह, सीओ जसराना शमशेर बहादुर ंसिह एवं एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह एवं सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत को तैनात किया गया है। सीडीओ सुजीत कुमार एवं एसपी ग्रामीण संजय यादव इस ब्लाक का निरीक्षण करेंगे। फीरोजाबाद ब्लाक में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 22,23, 24 एवं 25 में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में है। क्षेत्र पंचायत के 114 वार्डों में 527 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। यहां एक लाख 58005 मतदाता हैं। सुपर जोनल प्रभारी के रूप में एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा एवं सीओ सदर जगदीश सिंह तथा एसडीएम टूंडला सत्यप्रकाश सिंह तथा सीओ टूंडला एस एस भारद्वाज होंगे। एडीएम कर्मेंद्र सिंह एवं एसपी सिटी उदय शंकर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। हाथवंत ब्लाक काफी संवेदनशील होने के कारण डीएम विजय किरन आनंद एवं एसपी पीयूष श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन


दूसरे चरण में यह हैं प्रत्याशी
जिला पंचायत    सात वार्ड     145 प्रत्याशी
फीरोजाबाद       114 वार्ड     527 प्रत्याशी
हाथवंत            77 वार्ड    332 प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed