फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   27 polling stations, 131 booths will increase in five assemblies of the district

जिले की पांच विधानसभाओं में बढ़ेंगे 27 मतदान केंद्र,131 बूथ

Sun, 24 Oct 2021 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
27 polling stations, 131 booths will increase in five assemblies of the district
फिरोजाबाद। चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन की ओर से पांच विधानसभाओं में 27 मतदान केंद्र और 131 बूथों को बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान कर दी है। आयोग की हरी झंडी मिलने के साथ ही जिले में अब मतदान केंद्रों की संख्या 1266 से बढ़कर 1293 पर पहुंच गई है और बूथों की संख्या 2171 हो गई है। जिला प्रशासन को अब बढ़े बूथों के हिसाब से चुनाव की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभाओं में एक हजार से 1200 मतदाताओं पर एक बूथ मनाने का निर्देश दिया था। आयोग के निर्देश पर जिले की पांचों विधानसभाओं के एसडीएम एवं तहसीलदारों से रिपोर्ट मांगी गई थी। राजनीतिक दलों से मंथन और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद जिला प्रशासन ने जिले में 27 मतदान केंद्र और 131 बूथ बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा था।
विज्ञापन

आयोग ने जिला प्रशासन के प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान कर दी है। प्रशासन को आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब नई व्यवस्थाओं के अनुरूप तैयारी करनी होगी। बता दें कि जिले में मतदाताओं की संख्या 18 लाख 28 हजार 136 पहुंच गई है। एक नवंबर से चलने वाले संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में युवा मतदाताओं की संख्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विधानसभा में कितने मतदान,कितने बूथ बढे......
विधानसभा -मतदान केंद्र - बूथ -कुल बूथ
टूंडला -09 -50 -458
जसराना -03 -10 -470
फिरोजाबाद -04 -27 -442
शिकोहाबाद -07 -22 -404
सिरसागंज -04 -22 -397
---------------------------------------------
कुल -27 -131 -2171
---------------------------------------------
-निर्वाचन आयोग ने जिले में 27 मतदान केंद्र और 131 बूथों को बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान कर दी है। प्रस्ताव पूर्व में जिले से भेजा गया था। बढ़े मतदान केंद्रों एवं बूथों के हिसाब से आगामी चुनाव की व्यवस्था की जाएगी।
अभिषेक कुमार सिंह एडीएम फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed