फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   2.5 lakh cases will be resolved in National Lok Adalat

Firozabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.5 लाख वाद होंगे निस्तारित

Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh cases will be resolved in National Lok Adalat
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय में नौ दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.5 लाख वादों का निस्तारण किए जाने का लक्ष्य रखा है। इसमें सभी न्यायालय, राजस्व न्ययाालय, ग्राम न्यायालय खुले रहेंगे। मंगलवार को प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष नवनीत गिरि के निर्देशन में नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज नौ राजीव सिंह ने वार्ता के दौरान कहा कि पेटी ऑफिस वादों हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत छह से,आठ दिसंबर को आर्बीटेशन वादों हेतु तथा नौ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। नोडल अधिकारी राजीव सिंह ने बताया प्रशासन की ओर से राजस्व के 25715, अन्य विभागों के एक लाख 75362 वादों का निस्तारण होगा। बैंकों के ऋण संबंधी 45028 वाद है। टेलीफोन बिल के बकाया कि 1420 वाद शामिल किए हैं। विद्युत संबंधी 545 वाद शामिल हैं। मोटर दुर्घटना के 142 वाद,परिवार न्यायालय के 389 वाद निस्तारण का लक्ष्य रखा है। ट्रैफिक चालान,परिवहन विभाग के चालान निस्तारण की भीड़ होने के कारण जिले की ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा स्टालों की स्थापना की जाएगी। प्रभारी सचिव प्रेम बहादुर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी तैयारी काफी तेजी से चल रहीं है। वादकारियों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस दौरान सभी न्यायालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed