फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   25 acres of land for killing cousin

25 बीघा जमीन के लिए ममेरे भाई की हत्या

Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
25 acres of land for killing cousin
विलाप करती महिनाएं।
थाना नारखी के गांव वाघई में 25 बीघा जमीन के लिए फुफेरे भाई ने अपने मामा के बेटे की हत्या कर दी। हत्यारोपी ने पहले शराब पिलाई  फिर उसी की शाल से गला घोंट दिया। शव को छिपाने के लिए पानी वाले कुआं में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जिला एटा के थाना सकीट के गांव अकसपुर निवासी रामगोपाल 30 पुत्र नत्थूसिंह की बुआ विद्यादेवी पत्नी सज्जनपाल सिंह निवासी वाघई थाना नारखी के कोई बच्चा नहीं है। बुआ ने रामगोपाल और उसके दो भाई अमनदीप व छोटू को बुआ ने दत्तक पुत्र बना लिया। रामगोपाल बुआ के यहां रहकर खेती करता था। रामगोपाल के फूफा के भाई का बेटा विजय पुत्र वीरेश को यह नागवार गुजर रहा था कि उसकी चाची विद्यादेवी ने अपनी जायदाद का वारिस रामगोपाल और उसके भाइयों को बना लिया है। वह रामगोपाल से रंजिश मानने लगा था। विजय हरिद्वार में एक ट्रांसपोर्ट पर कार्य करता था। विजय बुधवार शाम को रामगोपाल को नौकरी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। रात को विजय को नशे की अवस्था में गांव में देखा तो परिवार के लोगों ने उससे रामगोपाल के बारे में पूछा। विजय ने कुछ नहीं बताया तो परिजनों ने रामगोपाल की रातभर तलाश की। सुबह होने पर परिजनों ने विजय से फिर पूछा तो उसने कहा कि उसे पता नहीं कहीं मर गया होगा। परिजन कुछ ओर पूछ पाते उससे पहले ही वह शौच की जाने की कहते हुए भाग गया।  ग्रामीण रामगोपाल की तलाश में फिर से जुटे तो गांव से करीब 100 मीटर दूर जलेसर-फीरोजाबाद रोड पर कुआं में रामगोपाल का शव मिला। परिवारीजनों का आरोप है कि विजय ने रामगोपाल को शराब पिलाकर उसकी ही शाल से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कुआं में फेंक दिया। थाना पुलिस ने शव को कुआं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई अमनदीप ने विजय के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। थाना प्रभारी नारखी प्रदीप यादव ने बताया युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। हत्या के पीछे जमींन का मामला कतई नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि उसकी हत्या के बाद जमींन आरोपी को नहीं मिल सकती। हत्या के तथ्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

 

बाक्स
हत्या के बाद घर में आकर सो गया था हत्याभियुक्त
टूंडला (ब्यूरो)। हत्यारोपी विजय रामगोपाल की हत्या कर शव को कुंआ में फैंककर आराम से घर में सोता रहा। विजय व रामगोपाल के शराब पीने के आदी होने पर परिजनों ने भी शक नहीं किया। सुबह परिजनों को उसके मरने की बात कहने एवं भाग जाने पर ही परिजन सचेत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल बेचकर की थी दारू पार्टी
टूंडला (ब्यूरो)। रामगोपाल के परिवारीजनों ने बताया कि विजय के पास करीब 15 हजार रुपए का मोबाइल था। दो दिन पूर्व ही उसने उस मोबाइल को सात हजार में बेचकर दारु पार्टी की थी। इसके अगले दिन वह रामगोपाल को साथ ले गया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed