{"_id":"bddf7888ab0d74b25b73e1630335c2ba","slug":"2452-candidates-appeared-in-the-test-of-knowledge-in-learning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 2452 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 2452 परीक्षार्थी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 21 Feb 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विद्या ज्ञान की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया। हालांकि बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए बीएसए ने न्याय पंचायत और प्रधानाचार्यों से मांगा सहयोग शिक्षकों ने नहीं समझा। करीब 5,331 परीक्षार्थियों में से 2874 पररीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। कुल 2452 परीक्षार्थियों ने जिले के तीन केंद्रों पर परीक्षा दी।
रविवार को जिले के पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में एबीएसए सरला वर्मा एवं आबाद सिंह के नेतृत्व में परीक्षा का आयोजन किया गया। वहीं, फीरोजाबाद शहर के एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एबीएसए तरुण कुमार और रिजवान अहमद की देखरेख में परीक्षा कराई गई। जसराना क्षेत्र में एलआर इंटर कॉलेज में सुबोध पाठक के नेतृत्व में परीक्षा हुई। सुबह की पाली में बालिका एवं दूसरी पाली में बालक वर्ग की परीक्षा हुई। पांचवीं क्लास में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने विद्या ज्ञान की प्रवेश परीक्षा के लिए उत्साह से भाग लिया। वहीं, जानकारी के अभाव में छात्रों की उपस्थिति आधी भी नहीं रही। कॉलेजों के बाहर सुबह से ही भीड़ लगी रही। दूसरे ब्लाकों से परीक्षार्थी परीक्षा देने आए।
कॉलेज उपस्थित अनुपस्थित
पाली इंटर कॉलेज 704 870
एमजी कॉलेज 1072 1359
एलआर इंटर कॉलेज 681 645