{"_id":"6858436db677d1f033058de6","slug":"24-youths-who-were-drinking-alcohol-in-public-were-taken-into-custody-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-150871-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हिरासत में लिए खुले में शराब पीने वाले 24 युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हिरासत में लिए खुले में शराब पीने वाले 24 युवक
Sun, 22 Jun 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले एवं सड़क के आसपास यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार की रात एसएसपी के निर्देशन में थाना दक्षिण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लोगों को पकड़कर 34 एक्ट में कार्रवाई की है।
सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके लिए शनिवार को थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने अभियान चलाया था। थाना क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए कुल 24 को पकड़ा गया है।
जिनमें नगला भाऊ निवासी कपिल, लालऊ निवासी ललित, विवेक, नगला भाऊ के सनी, शीलू उर्फ हाई, रोहित, वीपी, संजय, हिमांयुपुर निवासी नितिन, भीमनगर निवासी गौतम, अमल खेड़ा बरहन निवासी शनि, हिमांयुपुर के विमल, यशपाल, विनोद, किशन, दिनेश, मथुरा नगर निवासी सोनी, कुर्री निवासी पंकज, मोहल्ला कोटला निवासी मोंटू, नगला विश्नू निवासी राजेश, नई बस्ती निवासी राजेश, जगदीश, छोटी छपैटी निवासी रवि, राजकुमार, राहुल शामिल हैं। सभी के खिलाफ 34 एक्ट में कार्रवाई की गई है।