फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   20 teachers found absent, notice to Shikshamitras

अनुपस्थित मिले 20 शिक्षक, शिक्षामित्रों को नोटिस

Fri, 31 Dec 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
20 teachers found absent, notice to Shikshamitras
अनुपस्थित मिले 20 शिक्षक, शिक्षामित्रों को नोटिस
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिला समन्वयकों और एआरपी ने नवंबर और दिसंबर में विद्यालयों का अनुश्रवण किया था। इसमें प्रेरणा पोर्टल पर शिक्षक अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट अपलोड की थी। बीएसए अंजली अग्रवाल ने अनुपस्थित 20 शिक्षक और शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं वेतन रोकने की चेतावनी भी दी है।
बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि कंपोजिट हाजीपुरा में मुनीश पचौरी, प्राइमरी हरीशचंद्र में नीतू, यूपीएस खडे़रिया यूपीएस रूपसपुर में गनेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। प्राइमरी दीदामई में रहीश मोहम्मद, प्राइमरी दौकेली में पूर्णिमा और नीलोफर अली अनुपस्थित मिलीं। प्राइमरी कोलामई में दिनेश कुमार, प्राइमरी इटोरा में सरिता, सत्यप्रकाश, प्राइमरी छपैटी में राजेंद्र सिंह, प्राइमरी प्रेम आनंदीपुर में निधि पचौरी, यूपीएस चंद्रवाड़ में स्वेता गुप्ता, प्राइमरी गढ़ी तिवारी में ज्योति ओझा, रेखा कुमारी, प्राइमरी जहांगीरपु में तारा चंद्रा, प्राइमरी लडूपुर चकरपुर में मनीष कुमार मौर्या, फरहा धीबा, प्राइमरी जहांगीरपुर में नीरज पांडेय और यूपीएस नागऊ में सहायक अध्यापिका अंजू अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

अवर अभियंता का वेतन काटने के आदेश
सीडीओ चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्हें एमआई के अवर अभियंता अभिनेश कुमार अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। सदर ब्लॉक में सीडीओ को एडीओ जितेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत राकेश कुमा व एपीओ मनरेगा एवं अन्य स्टाफ मौजूद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीडीओ की ओर से प्रति सप्ताह बुधवार को सभी सचिवों की बैठक होती है। एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने बताया कि 71 पंचायतों में 48 में ग्राम सचिवालय बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। एपीओ मनरेगा भगवान स्वरूप शर्मा से शिकायत पंजिका प्रस्तुत नहीं करने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। जमालपुर के बबलू लतेश की सीसी कार्य संबंधी शिकायत एवं खेड़ा गनेशपुर निवासी रवेंद्र कुमार की शिकायत पर मोबाइल नंबर नहीं होने पर एजीओ पंचायत को गांव में जांच के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed