{"_id":"673653d06468f8aab3020d64","slug":"20-localities-did-not-get-water-due-to-closure-of-the-plant-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-137059-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्लांट बंद होने से 20 मोहल्लों में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्लांट बंद होने से 20 मोहल्लों में नहीं आया पानी
Fri, 15 Nov 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट बुधवार को बंद रहने के कारण बृहस्पतिवार को शहर के कई मोहल्लों में पानी की किल्लत रही। नगर निगम के जलकल विभाग में सुबह से शाम तक लोग शिकायतें दर्ज कराते नजर आए। पेयजल किल्लत संबंधी शिकायतों के चलते जलकल विभाग को कई मोहल्लाें में टैंकरों से पानी की सप्लाई करानी पड़ी। बुधवार की सुबह इंटेक प्लांट नंदपुर पर अचानक पंपिंग मशीनें बंद हो गई थीं। मरम्मत कार्य के चलते नंदपुर प्लांट से डब्ल्यूटीपी सैलई पर करीब 12 घंटे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रही। बीते दिन इंटेक प्लांट एवं डब्ल्यूटीपी बंदी का असर बृहस्पतिवार को शहर में होने वाली पेयजल आपूर्ति पर दिखा। रसूलपुर, सत्यनगर टापा, विभवनगर, हनुमान गढ़ स्थित पानी की टंकियों से जुड़े 20 से अधिक मोहल्ला में बुधवार की शाम और बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में पानी नहीं पहुंचा। लोग पेयजलापूर्ति के लिए निगम के जलकल विभाग में फोन घनघनाते दिखाई दिए। लोगों की शिकायतों के मद्देनजर जलकल विभाग को टैंकरों से पानी की सप्लाई करानी पड़ी।
-- -
हाथों में बाल्टी थमे दिखे लोग, ठेल पर टंकियां रख भरा पानी
पानी की किल्लत ने कई मोहल्ला में लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी। लोग पानी के लिए हाथों में बाल्टी थामे, निजी सबमर्सिबल पंप और निगम के टैंकरों की ओर रुख करते दिखे। दूर से पानी लाने के चक्कर में लोग ठेल पर बाल्टी व टंकी रख कर दौड़धूप करते दिखाई दिए।
-- -
इंटेक प्लांट बंद रहने के कारण बुधवार की शाम व बृहस्पतिवार की शाम दो पालियों में जलापूर्ति प्रभावित रही। इंटेक प्लांट से पानी की सप्लाई सुचारू हो गई है।
विज्ञापन
तारकेश्वर पांडेय, एक्सईएन जलकल