{"_id":"61fc239589a77455a32d573a","slug":"190-rice-recovered-blackmarketing-firozabad-news-agr5232548103","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी के दौरान बरामद हुए 190 पैकेट चावल, कराया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी के दौरान बरामद हुए 190 पैकेट चावल, कराया सील
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! उसायनी स्थित एक बंद ढाबे में पकड़ी गई चावल के पैकिटो को सील कराते अधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राशन के चावल की कालाबाजारी की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर के नेतृत्व में छापेमारी की। नगर मजिस्ट्रेट एवं पूर्ति विभाग की टीम उसायनी पहुंची तो 190 पैकेट चावल मिले हैं। मौके पर किसी ने दावेदारी नहीं की तो उक्त चावल को सील करके रखवा दिया है। प्रशासन ने इसकी जांच कराके कार्रवाई का निर्णय लिया है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह को राशन के चावल की कालाबाजारी किए जाने की सूचना मिली थी। एडीएम ने इसकी जानकारी डीएम सूर्यपाल गंगवार को दी। डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट एवं पूर्ति विभाग की टीम के साथ संयुक्त छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर और जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी और क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार को साथ लेकर थाना टूंडला क्षेत्र के उसायनी स्थित पेट्रोल पंप के समीप छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर चावल कुछ बोरी में पैक्ड तो कुछ खुले में मिले, लेकिन इसकी दावेदारी किसी ने नहीं की। पूर्ति विभाग एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने 50-50 किलोग्राम के करीब 190 पैकेट को एक कमरे में बंद करके उसको सील कर दिया है। नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उक्त चावल को पास ही स्थित एक भवन में रखवा कर उसको सील कर दिया है।
उसायनी के समीप पेट्रोल पंप के पास राशन के चावल की कालाबाजारी किए जाने की सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम के साथ छापेमारी की गई थी। मौके पर कोई दावेदारी करने नहीं आया। जिस भूमि में चावल रखे थे, वह जगह पेट्रोल पंप स्वामी की बताई जा रही है। चावल को सील करके रखवा दिया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मनोज कुमार सागर नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद।
उसायनी पेट्रोल पंप के समीप एक स्थान पर राशन के चावल की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। इस दौरान उक्त चावल को कब्जे में लेकर सील करा दिया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सरकारी राशन की कोई बोरी नहीं मिली है।
सतीश कुमार क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी फिरोजाबाद।
पहले भी छापेमारी करके पूर्ति विभाग पकड़ चुका है राशन का गेहूं-चावल
-11 जनवरी को टूंडला क्षेत्र में होमगार्ड की पत्नी के मकान में 350 चावल की मिली थी। पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी करके चावल बरामद किया था।
-22 सितंबर 2021 को जसराना में 182 बोरी गेहूं एवं 131 बोरी चावल पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी करके पकड़ा था।
-जून 2021 में फिरोजाबाद की गल्ला मंडी प्रांगण में पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी करके बड़ी मात्रा में चावल बरामद किया था।